घर में घुसा अनियंत्रित ट्रक, बाल-बाल बचे लोग

Updated at : 20 Sep 2017 5:31 AM (IST)
विज्ञापन
घर में घुसा अनियंत्रित ट्रक, बाल-बाल बचे लोग

महेशपुर : थाना क्षेत्र के शहरग्राम नीचे टोला काली मंदिर के पास मंगलवार की अहले सुबह करीब ढाई बजे एक दस चक्का ट्रक एक घर से टकरा गया. ट्रक संख्या बीआर-27जी- 7541 पाकुड़ की ओर से महेशपुर आ रही थी. इसी क्रम में ट्रक अनियंत्रित होकर नरेश गुप्ता के घर से टकरा गया. इससे उनके […]

विज्ञापन

महेशपुर : थाना क्षेत्र के शहरग्राम नीचे टोला काली मंदिर के पास मंगलवार की अहले सुबह करीब ढाई बजे एक दस चक्का ट्रक एक घर से टकरा गया. ट्रक संख्या बीआर-27जी- 7541 पाकुड़ की ओर से महेशपुर आ रही थी. इसी क्रम में ट्रक अनियंत्रित होकर नरेश गुप्ता के घर से टकरा गया. इससे उनके घर का बरामदा क्षतिग्रस्त हो गया.

वहीं केशव गुप्ता के चिमनी (ईंट) से भी टकरा गया, जिससे काफी संख्या में ईंट नष्ट हो गया. लोग क्षतिग्रस्त हुए सामान की मुवाअजे की मांग कर रहे थे. घटना के बाद ट्रक का चालक और सह चालक दोनों भाग घटना स्थल से फरार हो गया. सूचना मिलते ही महेशपुर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने सहायक अवर निरीक्षक तेजनारायण राव को पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर तैनात कर दिया है. समाचार भेजे जाने तक उक्त ट्रक के मालिक के महेशपुर थाने आने की सूचना नहीं है. लोगों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त घटना में एक व्यक्ति बाल-बाल बच गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola