आतंक पर प्रहार: जम्मू कश्मीर के गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

Updated:
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन चलाते सेना के जवान, फोटो ANI

Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर के गांदरबल में मंगलवार रात मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया. अब भी सेना का ऑपरेशन जारी है.

विज्ञापन

Jammu and Kashmir: सुरक्षा बलों ने गांदरबल जिले के अरहामा इलाके में संदिग्ध गतिविधि की सूचना के आधार पर घेराबंदी की और सर्च ऑपरेशन शुरू किया. इस दौरान आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में सेना के जवानों ने एक आतंकवादी को मार गिराया.

विज्ञापन

खुफिया जानकारी के आधार पर सेना के जवानों ने आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई की

चिनार कोर ने एक्स पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें बताया- सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर गांदरबल के अरहामा में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. इस दौरान जवानों ने कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधि देखी. जब रुकने को कहा गया तो आतंकवादियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी. उसके बाद सेना के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की. सेना की कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola