Vivo और Realme ही नहीं, अप्रैल में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन्स भी, देखें पूरी लिस्ट

अप्रैल में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन
अप्रैल 2026 में कई स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं, जिनमें बजट से लेकर प्रीमियम तक विकल्प मिलेंगे. iQOO, Vivo, Realme, OnePlus और Oppo जैसे ब्रांड नए मॉडल्स पेश करेंगे. इन फोन्स में बड़ी बैटरी, पावरफुल प्रोसेसर और एडवांस कैमरा फीचर्स मिलेंगे.
मार्च 2026 टेक इंडस्ट्री के लिए काफी व्यस्त रहा, जहां एक के बाद एक बड़े लॉन्च और इवेंट्स देखने को मिले. लेकिन अब अप्रैल का महीना भी कम नहीं रहने वाला है. इस बार कई बड़ी स्मार्टफोन कंपनियां अपने नये डिवाइसेस के साथ बाजार में उतरने की तैयारी में हैं, जिनमें 20 हजार से लेकर 50 हजार से ऊपर तक के प्राइस रेंज वाले मॉडल्स शामिल हैं. खास बात यह है कि इस महीने लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स में पावरफुल प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और एडवांस कैमरा फीचर्स देखने को मिल सकते हैं, जिससे यूजर्स को कई सारे ऑपशंस मिल सकते हैं. आइए जानते हैं इस महीने लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स के बारे में.
iQOO 15 का नया कलर वेरिएंट
महीने की शुरुआत iQOO के मॉडल से होने वाली है. iQOO अपने लेटेस्ट मॉडल iQOO 15 में नए कलर वेरिएंट Apex को आज 1 अप्रैल को दोपहर 12 बजे भारत में पेश करने वाला है. यह स्मार्टफोन Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. यह नया कलर चीन में पहले से मौजूद Lingyun वेरिएंट का ही रीब्रांडेड वर्जन है, जिसे अब भारत में Apex नाम से लॉन्च किया जा रहा है. फीचर्स कि बात करें, तो इसमें नये कलर वेरिएंट में iQOO 15 जैसे ही फीचर्स मिलेंगे.
Redmi Note 15 SE
चाइनीज टेक कंपनी रेडमी अपना नया मॉडल 2 अप्रैल को लॉन्च करने वाली है. इस मॉडल में 6.77 इंच डिस्प्ले मिलेगा. फोटोग्राफी के लिए, 108MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है. फ्रंट में 20MP का कैमरा मिलेगा. इसमें Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 मिलेगा, जो Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर काम करेगा. पावर के लिए, इसमें 5,520mAh बैटरी मिलेगी.
Vivo V70 FE
वीवो का नया Vivo V70 FE भी 2 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है. कंपनी का यह नया मॉडल 70 Series का हिस्सा है और बजट फ्लैगशिप मॉडल होने वाला है. इसमें 6.83-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले, 200MP का दमदार प्राइमरी कैमरा और 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी. यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 के साथ आएगा.
Realme 16 5G
2 अप्रैल को Realme भी अपना नया मॉडल Realme 16 5G लॉन्च करने वाली है. इस मॉडल की सबसे बड़ी खासियत इसका यूनिक सेल्फी मिरर डिजाइन होने वाला है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.57-इंच का बड़ा डिस्प्ले, 50MP + 2MP का प्राइमरी कैमरा और 60W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. इस मॉडल में IP68 और IP69 रेटिंग भी मिलेगी. इसमें MediaTek Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर मिल सकता है.
Realme 16 5G
OnePlus अपना नया मॉडल OnePlus Nord 6 भारत में 7 अप्रैल को शाम 7 बजे लॉन्च करने वाली है. इसमें 165Hz AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट मिलेगा. साथ ही G2 Wi-Fi चिप बेहतर कनेक्टिविटी देगा. इसकी सबसे बड़ी खासियत 9,000mAh की दमदार बैटरी होगी. इसका लुक काफी हद तक OnePlus 15 सीरीज जैसा है.
Oppo Find X9 Ultra
Oppo भी इस महीने अपना नया फ्लैगशिप मॉडल Oppo Find X9 Ultra लॉन्च करने वाली है. इस फोन की खासियत इसका कैमरा होगा. इसमें 6.82 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon फ्लैगशिप प्रोसेसर और 16GB तक RAM मिलने की उम्मीद है. साथ ही इसमें पेरिस्कोप ज़ूम कैमरा और प्रेशर-सेंसिटिव कैमरा बटन भी मिल सकता है.
Vivo T5 Pro (मिड अप्रैल -एक्सपेक्टेड)
वीवो अप्रैल के महीने में एक और मॉडल Vivo T5 Pro लॉन्च कर सकता है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके लॉन्च डेट को कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन लइकस के मुताबिक यह मॉडल मिड अप्रैल तक मार्केट में आ सकता है. इसमें 9000mAh+ बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है.
iQOO Z11 (एक्सपेक्टेड)
iQOO भी अपना नया मॉडल iQOO Z11 अप्रैल में लॉन्च कर सकती है. हालांकि, इस मॉडल के लॉन्च डेट को अभी तक कंपनी ने कन्फर्म नहीं किया है. लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिड अप्रैल तक यह मॉडल भी भारत में एंट्री कर सकता है. यह बजट रेंज में लॉन्च हो सकता है और गेमिंग फीचर्स पर ज्यादा फोकस करेगा.
यह भी पढ़ें: 2 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा Redmi Note 15 SE 5G, मिलेगी Note 15 5G से बड़ी बैटरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




