2 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा Redmi Note 15 SE 5G, मिलेगी Note 15 5G से बड़ी बैटरी
Published by : Ankit Anand Updated At : 31 Mar 2026 10:00 PM
Redmi Note 15 SE 5G (Photo: Redmi)
Redmi जल्द भारत में Note 15 SE 5G लॉन्च करने वाला है. इसमें 5,800mAh बड़ी बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग मिलेगी. फोन में Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट और डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. आइए इसके बाकी के डिटेल्स पर नजर डालते हैं.
Redmi बहुत जल्द भारत में अपनी Note सीरीज का नया फोन Redmi Note 15 SE 5G लॉन्च करने जा रहा है. कंपनी ने हाल ही में इसकी लॉन्च डेट और डिजाइन की झलक दिखा दी है. अब इस अपकमिंग फोन को लेकर कुछ और जरूरी डिटेल्स भी सामने आ चुकी हैं. बताया जा रहा है कि ये स्पेशल एडिशन फोन पहले के मुकाबले बड़ी बैटरी के साथ आएगा. साथ ही इसमें कैमरा सेटअप, कलर ऑप्शन्स और प्रोसेसर से जुड़ी डिटेल्स भी सामने आई हैं. लॉन्च डेट की बात करें तो Xiaomi का ये सब-ब्रांड इस फोन को 2 अप्रैल को भारत में लॉन्च करने जा रहा है.
Redmi Note 15 5G के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
कंपनी ने इसके माइक्रोसाइट पर कुछ खास डिटेल्स शेयर की हैं. इस फोन में आपको 5,800mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है. दावा किया जा रहा है कि ये फोन एक बार चार्ज करने पर 44 घंटे से ज्यादा चल सकता है. साथ ही इसमें 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा. खास बात ये है कि इस स्पेशल एडिशन मॉडल में बैटरी, स्टैंडर्ड Redmi Note 15 5G से भी बड़ी होगी, जिसमें 5,520mAh की बैटरी दी जाती है. इस फोन में आपको Snapdragon 6 Gen 3 ऑक्टा-कोर चिपसेट मिलने वाला है, जो कि स्टैंडर्ड Redmi Note 15 5G में भी दिया गया है
इस फोन में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो एक स्टाइलिश squircle शेप वाले मॉड्यूल में आता है. इसका मेन कैमरा 50MP का MasterPixel सेंसर है, जिससे आप 4K वीडियो तक रिकॉर्ड कर सकते हैं. दिलचस्प बात ये है कि इसके स्टैंडर्ड वर्जन में आपको और भी पावरफुल कैमरा मिलता है. उसमें 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, साथ ही 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी मिलता है, जिससे आप वाइड एंगल शॉट्स आसानी से कैप्चर कर सकते हैं.
अब बात करें उपलब्धता की, तो ये फोन भारत में Flipkart के जरिए सेल के लिए आएगा. कंपनी इसे Carbon Black, Crimson Reserve (Red) और Frosted White जैसे स्टाइलिश कलर ऑप्शन्स में लॉन्च करेगी. इनमें से Crimson Reserve वेरिएंट खास होगा, क्योंकि इसमें आपको vegan leather बैक पैनल मिलने वाला है. वहीं फोन की मोटाई सिर्फ 7.82mm रखी गई है, जो इसे स्लिम और प्रीमियम फील देता है.
यह भी पढ़ें: Oppo Find X9 Ultra की ग्लोबल लॉन्च डेट कंफर्म, मिलेगा 7000mAh की बड़ी बैटरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










