Oppo Find X9 Ultra की ग्लोबल लॉन्च डेट कंफर्म, मिलेगा 7000mAh की बड़ी बैटरी

Updated at : 31 Mar 2026 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
Oppo Find X9 Ultra Launched Date Confirmed

Oppo Find X9 Ultra (Photo: Oppo)

Oppo जल्द ही अपना दमदार कैमरा-फोकस्ड फ्लैगशिप Find X9 Ultra लॉन्च करने वाला है. इसमें बड़ी बैटरी और हाई-एंड कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है. प्रीमियम डिजाइन, पावरफुल फीचर्स और Hasselblad ट्यूनिंग के साथ यह फोन फोटोग्राफी लवर्स के लिए खास साबित हो सकता है.

विज्ञापन

Oppo ने कंफर्म कर दिया है कि उसका नया Find X9 Ultra अगले महीने ग्लोबली लॉन्च होने वाला है. खास बात ये है कि इसका ग्लोबल लॉन्च एक बड़े इवेंट के साथ चीन में ही किया जाएगा. हाल ही में सामने आए टीजर्स और लीक्स से फोन के कई अहम फीचर्स की जानकारी मिली है. इनमें Hasselblad के साथ मिलकर तैयार किया गया एडवांस कैमरा सिस्टम और बड़ी बैटरी जैसी चीजें देखने को मिल सकती हैं. माना जा रहा है कि ये नए स्मार्टफोन पहले से लॉन्च हो चुके Find X9 और Find X9 Pro को जॉइन करेंगे. बता दें इन दोनों फोन्स को अक्टूबर 2025 में चीन में और बाद में नवंबर में भारत में लॉन्च किया गया था.

किस दिन लॉन्च होगा Oppo Find X9 Ultra 

कंपनी ने ऑफिशियली बताया है कि उसका प्रीमियम स्मार्टफोन Oppo Find X9 Ultra 21 अप्रैल को ग्लोबली लॉन्च होने वाला है. खास बात ये है कि Oppo इसे एक कैमरा-फोकस्ड फ्लैगशिप के रूप में पेश कर रहा है. इसका टैगलाइन है- “Your next camera is ready to launch”. यानी ये फोन सीधे-सीधे DSLR जैसी फोटोग्राफी को टक्कर देने की तैयारी में है.

इसी दिन Oppo चीन के चेंगदू में एक बड़ा इवेंट भी आयोजित करेगा. इसका नाम है Oppo x Hasselblad Imaging New Product Launch Event. ये इवेंट शाम 7 बजे (भारतीय समय अनुसार 4:30 बजे) शुरू होगा. माना जा रहा है कि यहां सिर्फ Oppo Find X9 Ultra ही नहीं, बल्कि Oppo Find X9s Pro भी पेश किया जाएगा. दिलचस्प बात ये है कि दोनों ही स्मार्टफोन चीन में पहले से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो चुके हैं.

क्या-क्या होंगे फीचर्स 

Oppo Find X9 Ultra को लेकर कंपनी ने पहले ही थोड़ा टीज कर दिया है. इसमें फ्लैट मेटल फ्रेम मिलेगा और दाईं तरफ एक नया ऑरेंज बटन भी देखने को मिल सकता है. यह कुछ हद तक iPhone 16 सीरीज के Camera Control बटन जैसा काम कर सकता है.

बैटरी की बात करें तो इसमें 7,000mAh से भी बड़ी बैटरी मिलने की पुष्टि हो चुकी है. कैमरा लवर्स के लिए भी इसमें काफी कुछ खास है. Hasselblad के साथ ट्यून किया गया रियर कैमरा सिस्टम मिलेगा. इतना ही नहीं, इसमें 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी हो सकता है. साथ ही, 50MP का एक और टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 10x तक ऑप्टिकल जूम सपोर्ट कर सकता है.

बाकी फीचर्स की बात करें तो इसमें वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट, अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर, मजबूत मेटल बॉडी और IP68/IP69 जैसी डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी मिल सकती है. अभी पूरी डिटेल्स सामने आनी बाकी हैं, लेकिन लॉन्च के करीब आते-आते इसके और भी फीचर्स धीरे-धीरे सामने आ जाएंगे.

यह भी पढ़ें: लॉन्च से पहले OnePlus Nord 6 के स्पेसिफिकेशन्स हुए कंफर्म, जानिए क्या मिलेगा खास

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola