गांधीजी के सपने को करेंगे साकार

Updated at : 16 Sep 2017 4:14 AM (IST)
विज्ञापन
गांधीजी के सपने को करेंगे साकार

अभियान. स्वच्छता पखवाड़ा का डीसी ने किया शुभारंभ, कहा साहिबगंज : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन के तहत शुक्रवार को डीसी डॉ शैलेश कुमार चौरसिया ने स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ किया. इस दौरान डीसी, एसपी व एसडीओ सहित जिला प्रशासन के पदाधिकारी ने टाउन हॉल से पूर्वी फाटक, जिरवाबाड़ी थाना, विकास […]

विज्ञापन

अभियान. स्वच्छता पखवाड़ा का डीसी ने किया शुभारंभ, कहा

साहिबगंज : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन के तहत शुक्रवार को डीसी डॉ शैलेश कुमार चौरसिया ने स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ किया. इस दौरान डीसी, एसपी व एसडीओ सहित जिला प्रशासन के पदाधिकारी ने टाउन हॉल से पूर्वी फाटक, जिरवाबाड़ी थाना, विकास भवन रोड होते हुए मंडल कारा तक झाड़ू लगाकर सफाई की. प्रशासन ने जेल के भीतर सफाई अभियान चलाया. डीसी ने कहा कि गांधीजी के स्वच्छ भारत के सपना को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की है. लोगों को जागरूक करने के लिए प्रशासन ने सांकेतिक रैली निकाली है.
साथ ही शहर की सफाई भी की जा रही है. यह अभियान दो अक्तूबर चलाया जायेगा. इस मौके पर एसपी पी मुरूगन, एसडीओ अमित प्रकाश, डीआरडीए निदेशक मंजू रानी स्वांसी, डीपीओ रामनिवास सिंह, सीओ रामनरेश सोनी, नगरपालिका से सफाई कर्मी शिव हरि, मनीकांत सिंहा, कल्याणी कुमारी सहित आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola