दिल्ली ले जाये जा रहे आठ बच्चों को छुड़ाया

Updated at : 12 Sep 2017 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली ले जाये जा रहे आठ बच्चों को छुड़ाया

चाइल्ड लाइन व जीआरपी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई साहिबगंज : साहिबगंज रेल पुलिस व चाइल्ड लाइन की टीम ने सोमवार को सुबह चार बजे दिल्ली जा रहे ब्रह्मपुत्र मेल व सियालदाह-दिल्ली एक्सप्रेस के विभिन्न बोगियों से शक के आधार पर कई बालकों से पूछताछ की. जिसमें बरहरवा व राजमहल के करीब आठ बालकों रेस्क्यू किया […]

विज्ञापन

चाइल्ड लाइन व जीआरपी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

साहिबगंज : साहिबगंज रेल पुलिस व चाइल्ड लाइन की टीम ने सोमवार को सुबह चार बजे दिल्ली जा रहे ब्रह्मपुत्र मेल व सियालदाह-दिल्ली एक्सप्रेस के विभिन्न बोगियों से शक के आधार पर कई बालकों से पूछताछ की. जिसमें बरहरवा व राजमहल के करीब आठ बालकों रेस्क्यू किया गया. वहीं, मौका देख बिचौलिया ट्रेन से फरार हो गया.
जीआरपी एएसआइ नंदलाल राम व चाइल्ड लाइन के सदस्य नीता सिंह ने बताया कि सभी बाल मजदूर को सीडब्ल्यूसी के आदेशानुसार विकास भारती चाइल्ड होम में रखा गया है. मौके पर चाइल्ड टीम के सदस्य श्वेता वर्मा, अंजली सिंह, खालिद रजा, मनीष पासवान सहित कई पुलिस बल मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola