बिहार की सड़कों पर जल्द उतरेंगे फाइटर प्लेन, इस एक्सप्रेसवे पर बनेगा हाईवे रनवे

Updated:
विज्ञापन
Fighter planes soon land on road in bihar

फाइटर प्लेन (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar News: बिहार जल्द ही नया रिकॉर्ड सेट करने वाला है. बिहार में भी अब बाकी के राज्यों की तरह सड़क पर फाइटर प्लेन उतर सकेंगे. इसके लिए तीन सड़कों को चुना गया है, जहां हाईवे रनवे बनाया जाएगा. हाईवे को हाई टेक्निकल स्टैंडर्ड से बनाया जाएगा.

विज्ञापन

Bihar News: अब जल्द ही बिहार की सड़कों पर लड़ाकू विमान देखे जा सकेंगे. राज्य की तीन सड़कों पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) या फिर हाईवे रनवे बनाया जाना है. हाईवे रनवे के लिए डीपीआर भी तैयार कर लिया गया है. अधिकारियों की माने तो, पहला पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे पर ELF की सुविधा डेवलप की जाएगी. लगभग 245 किलोमीटर की लंबी सड़क पर निर्माण किया जाएगा. इस परियोजना पर करीब 18 हजार 242 करोड़ खर्च किए जा सकेंगे.

इन दो सड़कों पर भी व्यवस्था

इसके बाद दूसरा गोरखपुर से सिलीगुड़ी के बीच बनने वाले एक्सप्रेसवे पर भी हाईवे रनवे बनाए जाने की प्लानिंग है. इस परियोजना की लागत लगभग 23 हजार 434 करोड़ रुपए बताई जा रही. इसके अलावा तीसरा रामजानकी मार्ग में सीतामढ़ी से आगे बढ़ने पर नेपाल के भिट्ठामोड़ से नरहिया के बीच हाईवे रनवे बनाए जाने की योजना है. बताया जा रहा है कि नेपाल की सीमा से सटे इलाके में ही हाईवे रनवे बनाया जाएगा.

कौन कराएगा हाईवे रनवे का निर्माण?

जानकारी के मुताबिक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और इंडियन एयर फोर्स मिलकर इन तीनों सड़कों में ईएलएफ को बनाएगा. हाईवे रनवे की अधिकतम लंबाई पांच किलोमीटर की होगी. इसके बनने से इमरजेंसी के वक्त काफी मदद मिल सकेगी. इतना ही नहीं, बिहार के लिए एक नया रिकॉर्ड भी सेट हो सकेगा.

कैसा होना चाहिए हाइवे रनवे?

हाइवे रनवे को लेकर यह बताया गया कि सड़कों पर इसे एकदम अलग और हाई टेक्निकल स्टैंडर्ड से बनाया जाता है. सड़क के जिस हिस्से में इसका निर्माण किया जाएगा, वह हिस्सा एकदम फ्लैट होना चाहिए. जमीन धंसने वाली या फिर किसी तरह के ढलान वाली नहीं होनी चाहिए. इसके अलावा मोबाइल फोन टावर और बिजली के खंभे तो बिल्कुल नहीं होना चाहिए. रोड के दोनों साइड पोर्टेबल लाइटिंग सिस्टम होना चाहिए. इसके साथ ही इस तरह से हाईवे रनवे को तैयार किया जाएगा कि 24 से 48 घंटों में ही सड़क मार्ग से सड़क रनवे में बदल दिया जा सके.

Also Read: बिहार के DGP नहीं रखते कैश, मुख्य सचिव की पत्नी के पास ज्यादा संपत्ति, जानें बाकी के अधिकारियों का ब्योरा

विज्ञापन
प्रीती दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीती दयाल

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन