बिहार के DGP नहीं रखते कैश, मुख्य सचिव की पत्नी के पास ज्यादा संपत्ति, जानें बाकी के अधिकारियों का ब्योरा

Updated at : 01 Apr 2026 9:10 AM (IST)
विज्ञापन
DGP Vinay Kumar not keep cash Chief Secretary wife has more assets

डीजीपी विनय कुमार (बाएं) और मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत (दाएं)

Bihar News: बिहार सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को अपनी-अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया. डीजीपी, मुख्य सचिव समेत अन्य अधिकारियों ने ऑनलाइन ही संपत्ति के बारे में जानकारी दी. जिसमें यह पता चला कि डीजीपी विनय कुमार कैश नहीं रखते हैं. इसके अलावा बिहार के मुख्य सचिव से ज्यादा संपत्ति उनकी पत्नी के पास है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की पत्नी के पास उनसे अधिक संपत्ति है. मुख्य सचिव के हाथ में मात्र 15400 रुपए नगद है. जबकि पत्नी करोड़पति हैं. मुख्य सचिव के बैंक में उनके पास लगभग साढ़े पांच लाख जमा है. म्यूचुअल फंड के रूप में 3.15 लाख है.

एक मारुति इस्टीम गाड़ी भी उनके पास है. उनके पास 20 ग्राम सोना है. मुजफ्फरपुर में 1.2 कट्ठा 14 धुर जमीन है. इसमें भाई-बहनों का हिस्सा भी है. गुड़गांव में 1500 वर्गफीट का एक प्लैट है, जिसकी कीमत 16.79 लाख है.

डीजीपी विनय कुमार नहीं रखते कैश

बिहार के डीजीपी विनय कुमार के बैंक में जमा राशि 32.55 लाख का है. वह कैश नहीं रखते हैं. आभूषण के रूप में उनके पास करीब 25 लाख रुपए का सोना और 1.15 लाख रुपए की चांदी है. प्राइवेट गाड़ी में आई-10 कार है. कृषि और गैर कृषि जमीन के मालिक हैं. डीजीपी ने यह भी जानकारी दी कि उन्होंने 44 लाख रुपए के कर्ज से नोएडा में आम्रपाली सैफायर में फ्लैट खरीदा था.

गृह विभाग के एसीएस के पास कितनी संपत्ति

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी के पास करीब 52 हजार रुपए नगद हैं, जबकि बैंक खातों में 10.09 लाख रुपए जमा हैं. संपत्ति के मामले में उनके पास केवल पैतृक और गैर-कृषि जमीन है, कोई कॉमर्शियल जमीन या मकान नहीं है. लगभग 14.52 लाख रुपए बॉन्ड में निवेश कर रखा है. उनके नाम पर कोई प्राइवेट गाड़ी नहीं है. एसीएस के पास 4.84 लाख रुपए का सोना है, जबकि उनकी पत्नी के पास 37.25 लाख रुपए का सोना और 6.21 लाख रुपये की हीरे की ज्वेलरी है.

राज्यपाल के प्रधान सचिव की संपत्ति

राज्यपाल के प्रधान सचिव आर. एल. चोंगथू के बैंक खाते में करीब 3 लाख रुपए हैं. उनकी पत्नी के खातों में लगभग 8 लाख रुपए जमा हैं. उनके पीपीएफ में करीब 1.27 करोड़ रुपए का निवेश है. चोंगथू के पास मारुति अर्टिगा, मारुति ब्रेजा और एक रॉयल एनफील्ड बाइक है.

मुख्यमंत्री के सचिव की संपत्ति

मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम के पास मात्र 5,000 रुपए नकद हैं, जबकि बैंक खातों, पीपीएफ और एनपीएस को मिलाकर उनकी कुल जमा राशि लगभग 37 लाख रुपए है. साथ ही पत्नी प्रतिमा सतीश कुमार वर्मा के पास 25 हजार रुपए नगद हैं. बैंक और पीपीएफ खातों में लगभग 36 लाख जमा राशि है.

Also Read: पूरे बिहार में आज से हटाया जाएगा अतिक्रमण, इन अधिकारियों को भेजा गया लेटर

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन