पटना: पुनपुन में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, कट्टा-कारतूस व हथियार बनाने के औजार बरामद, दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पुलिस गिरफ्त में आरोपी

पुनपुन के पिपरा में पुलिस ने अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी में हथियार, कारतूस और औजार बरामद हुए हैं, दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

Patna Crime News : मसौढ़ी के पुनपुन के पिपरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार की देर शाम अवैध हथियार निर्माण के ठिकाने का भंडाफोड़ किया. पुलिस ने मौके से एक आरोपित को गिरफ्तार किया, जबकि उसकी निशानदेही पर नौबतपुर थाना क्षेत्र के शेखपुरा से एक अन्य आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मौके से एक देशी कट्टा, एक अर्द्धनिर्मित कट्टा, जिंदा कारतूस, लोहे के बैरल-पाइप और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई औजार बरामद किये हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि रविवार की देर शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि बेहरावां चक निवासी सुनील दास अपने सहयोगी संजीत विश्वकर्मा के साथ करकट के घर में अवैध हथियार बनाता है और उन्हें ऊंची कीमत पर सप्लाई करता है.

सूचना का सत्यापन करने के बाद पिपरा पुलिस ने तत्काल ठिकाने पर छापेमारी की. इस दौरान सुनील दास (55) को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. वह स्व. मौजी दास का पुत्र है और पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के एक मामले में आरोपित रह चुका है.

कट्टा, कारतूस और हथियार बनाने के औजार बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक देशी कट्टा, एक अर्द्धनिर्मित देशी कट्टा, 8 एमएम केएफ का एक जिंदा कारतूस तथा लोहे के पांच बैरल और पाइप बरामद किये.

इसके अलावा ड्रिल बिट, छेनी, संडासी, हेक्सा ब्लेड, रिंच और रेती समेत हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई अन्य औजार भी बरामद किये गये.

पूछताछ में सहयोगी का नाम सामने आया

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सुनील दास ने सहयोगी संजीत विश्वकर्मा के साथ मिलकर अवैध हथियार बनाने और उसकी सप्लाई करने की बात स्वीकार की. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने नौबतपुर थाना क्षेत्र के शेखपुरा निवासी स्व. फुलचंद मिस्त्री के पुत्र संजीत विश्वकर्मा के घर पर छापेमारी की और उसे भी गिरफ्तार कर लिया.

सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

पिपरा थाने में पुलिस के बयान पर कांड संख्या 116/26 के तहत आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस बरामद हथियारों और उपकरणों की जांच के साथ यह पता लगाने में जुटी है कि तैयार हथियारों की सप्लाई किन लोगों को की जाती थी. हथियार निर्माण और सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटायी जा रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन