पूरे बिहार में आज से हटाया जाएगा अतिक्रमण, इन अधिकारियों को भेजा गया लेटर
Published by : Preeti Dayal Updated At : 01 Apr 2026 8:27 AM
बुलडोजर की मदद से हटाया जा रहा अतिक्रमण (सांकेतिक तस्वीर)
Bulldozer Action: आज (1 अप्रैल) से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा. पटना हाई कोर्ट से आदेश मिलने के बाद राजस्व विभाग के प्रधान सचिव ने कई अधिकारियों को लेटर भेजा है. साथ ही आदेश का सख्ती से पालन करने की बात भी कही गई.
Bulldozer Action: बिहार सरकार ने राज्य में अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक और संगठित कार्रवाई का फैसला लिया है, जिसकी शुरुआत आज से ही होगी. बिहार में आज से अतिक्रमण हटाया जाएगा. इसके लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल ने सभी जिलाधिकारियों, एडिशनल कलेक्टर्स, भूमि सुधार डिप्टी कलेक्टर्स, अनुमंडल पदाधिकारियों और अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया है.
पटना हाई कोर्ट से मिला आदेश
जानकारी के मुताबिक, जारी निर्देश में कहा गया है कि बिहार लोक भूमि अतिक्रमण अधिनियम, 1956 की धारा 6 (1) के तहत विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. लेटर में यह भी लिखा गया है कि पटना हाई कोर्ट की ओर से कई मामलों में अतिक्रमण हटाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं, जिनका पालन अनिवार्य है.
बॉर्डर वाले इलाकों को बताया गंभीर
बिहार सरकार ने भारत-नेपाल सीमा से सटे सात जिलों के नो मैन्स लैंड में अतिक्रमण के मामलों को अत्यंत गंभीर बताया है. इन मामलों के इंटरनेशनल प्रभाव को देखते हुए सर्वे ऑफ इंडिया की ओर से सीमांकन के लिए संयुक्त सर्वेक्षण कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है. ऐसे में इन इलाकों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने को कहा गया है.
गरीबों को लेकर यह किया क्लियर
साथ ही बिहार सरकार ने मानवीय दृष्टिकोण को भी अपनाया है. सरकार की ओर से यह क्लियर किया गया है कि गरीब और असहाय लोग अक्सर जीवन-यापन के लिए सार्वजनिक जगहों का यूज करते हैं. ऐसे में वेंडिंग जोन या वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना अतिक्रमण हटाने से उनके रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित करने के बाद ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाए.
Also Read: पटना में कारोबारी पर फायरिंग, पेट में लगी गोली, घटना CCTV में कैद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










