उपेक्षा पर सरकार से रूठे गुरुजी

साहिबगंज : झारखंड अल्पसंख्यक प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय शिक्षक शिक्षकेत्तर समन्वय समिति के जिला कमेटी के बैनर तले मंगलवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले के गैर सरकारी सहायता प्राप्त अनुदानित छह स्कूल के 60 शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया. समिति के अध्यक्ष चार्लेस सोरेन के नेतृत्व में एक […]
साहिबगंज : झारखंड अल्पसंख्यक प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय शिक्षक शिक्षकेत्तर समन्वय समिति के जिला कमेटी के बैनर तले मंगलवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले के गैर सरकारी सहायता प्राप्त अनुदानित छह स्कूल के 60 शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया. समिति के अध्यक्ष चार्लेस सोरेन के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल डीडीसी नैन्सी सहाय को ज्ञापन सौंपा. डीडीसी से मिलने वाले शिष्टमंडल में संत जॉन वर्क्स मेन मुडली मिशन उच्च व मध्य विद्यालय, धर्मपुर बालिका संत थॉमस उच्च विद्यालय बरहरवा, प्राथमिक विद्यालय तालझारी,
प्राथमिक विद्यालय घटियारी के 60 शिक्षक व शिक्षिका ने अपनी मांगों को लेकर काला बिल्ला लगाया. इस अवसर पर संयोजक फादर आनंद प्रकाश मिंज, अध्यक्ष चार्लेस सोरेन, सचिव पंकज प्रसाद सिन्हा, पोलूस हेंब्रम, सिस्टर मलेसिया, अजय कुमार, मुस्ताक अहमद, फूलचंद हेंब्रम, कुसुम बाड़ा सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




