चुनाव प्रचार से पहले चाय बागान पहुंचे पीएम मोदी, महिलाओं के साथ तोड़ीं पत्तियां; तस्वीरें वायरल

Updated:
विज्ञापन
PM Modi tea Garden

चाय पत्ती तोड़ते पीएम मोदी, फोटो ANI

PM Modi visit Tea Garden: असम विधानसभा चुनाव के रण में उतरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज एक अलग ही अंदाज देखने को मिला. बुधवार सुबह अपनी जनसभाओं से पहले प्रधानमंत्री अचानक डिब्रूगढ़ के एक चाय बागान पहुंच गए. यहां उन्होंने बागान में काम करने वाली महिला श्रमिकों के साथ मिलकर चाय की पत्तियां तोड़ीं. उनके साथ बातचीत भी की.

विज्ञापन

PM Modi visit Tea Garden: हाथों में टोकरी और चेहरे पर मुस्कान लिए पीएम मोदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. पीएम मोदी ने चाय बागान में काफी समय बिताया. उन्होंने घूम-घूमकर महिला कामगारों से बात की. प्रधानमंत्री असम विधानसभा चुनाव प्रचार के तहत आज दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे.

चाय की पत्ती तोड़ते पीएम मोदी, फोटो ani

पीएम मोदी का असम में आज का कार्यक्रम

पीएम मोदी पहले धेमाजी के गोगामुख में एक रैली को संबोधित करेंगे. इसके बाद उनका विश्वनाथ जिले में दोपहर एक बजे एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है.

PM-Modi-tea-leaves
चाय बागान में पीएम मोदी, फोटो ani

बीजेपी उम्मीदवार के लिए प्रचार करेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी पहली रैली में धेमाजी चुनाव लड़ रहे राज्य मंत्री रानोज पेगू और धकुआखाना विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार नबा कुमार डोले के लिए प्रचार करेंगे. इसके अलावा बेहाली में दूसरी रैली में पार्टी उम्मीदवार एवं पूर्व मंत्री पल्लब लोचन दास के लिए प्रचार करेंगे.

PM-Modi-visit-Tea-Garden
चाय पत्ती तोड़ने वाली महिला मजदूर के साथ पीएम मोदी, फोटो ani
विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola