सीसीएल में मगध-आम्रपाली का दबदबा, 36 मिलियन टन हुआ कोयले का उत्पादन, लगभग तीन हजार करोड़ का मुनाफा

Updated:
विज्ञापन
Chatra News

आम्रपाली जीएम संजीव कुमार और मगध जीएम चितरंजन कुमार (हाथ में माइक लिए हुए )

Chatra News: कोल इंडिया की प्रमुख परियोजनाएं मगध और आम्रपाली ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 36 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया है. कंपनी को लगभग तीन हजार करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दिलाया है. मगध ने 1,700 और आम्रपाली ने 1,300 करोड़ का मुनाफा कमाया है.

विज्ञापन

टंडवा से वरुण सिंह की रिपोर्ट

Chatra News: कोल इंडिया की सबसे कमाऊ परियोजना मगध और आम्रपाली ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में शानदार प्रदर्शन किया. इन दोनों परियोजनाओं ने मिलकर लगभग 36 मिलियन टन कोयला उत्पादन कर कंपनी को लगभग तीन हजार करोड़ का मुनाफा हुआ है. सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि संभव हुई है. 

आम्रपाली परियोजना: ठेका विवाद के बावजूद 1,300 करोड़ का मुनाफा

आम्रपाली में खनन का टेंडर का मामला कोर्ट में चले जाने से आम्रपाली लक्ष्य से 8 मिलियन टन पीछे रही थी, नहीं तो मुनाफा का यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता था. इसके बावजूद आम्रपाली जीएम के कुशल प्रबंधन ने इस बार 1300 करोड़ का मुनाफा कमाया है. आम्रपाली में जीएम संजीव कुमार पीओ मो अकरम मैनेजर एस के सिन्हा के नेतृत्व में वित्तीय साल 25-26 में 16.50 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया गया था. इसके विपरीत 15 मिलियन टन कोयला डिस्पेच किया गया. बताया गया है कि आम्रपाली व चंद्रगुप्त परियोजना में पिछले 365 दिनों 31 एमटी कोयला उत्पादन का लक्ष्य था. इसमें आम्रपाली को 28 एमटी और चंद्रगुप्त को तीन एमटी उत्पादन करना था, लेकिन आम्रपाली ठेका विवाद में चार माह तक फंसा रहा जिससे उत्पादन लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया और 16.50 एमटी ही उत्पादन हो पाया. पिछले साल आम्रपाली ने 24 एमटी कोयला उत्पादन कर 2200 करोड़ का मुनाफा कमाया था. ऐसे में इस बार यह मुनाफा लगभग 1300 करोड़ में सिमट गया. 

मगध परियोजना: 1,700 करोड़ का मुनाफा और मजबूत प्रबंधन

मगध ने वित्तीय साल 25-26 में लगभग 20 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया है,बीते वित्तीय वर्ष के 18.84 मिलियन टन कोयला डिस्पेच कर लगभग 1700 करोड़ का मुनाफा कमाया है, जीएम चितरंजन कुमार, पीओ एस सत्यनारायणा मैनेजर राकेश कुमार व मगध में उत्खनन कंपनी वीपीआर के आपसी तालमेल से यह सब संभव हुआ है. मगध में लगभग 21 एमटी क्युबिक मीटर ओबी उत्पादन किया, पिछले आंकड़ों को देखे तो 24-25 में भी मगध 20 एमटी कोयला उत्पादन किया था वर्तमान में मगध में 12 लाख टन कोयले की स्टाक है. 

नए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 53 मिलियन टन उत्पादन का लक्ष्य

सीसीएल की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना मगध आम्रपाली चन्द्रगुप्त से चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 से 53 मिलियन टन कोयले का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें आम्रपाली कोल परियोजना से 24.5 मिलियन टन, मगध से 24 मिलियन टन व चंद्रगुप्त से 4.5 मिलियन टन उत्पादन लक्ष्य रखा गया है. साथ ही यह भी बताया गया कि सबकुछ ठीक रहा तो लक्ष्य को आसानी से हासिल किया जाएगा. 

इसे भी पढ़ें: नालंदा भगदड़ के बाद बाबा बैद्यनाथ मंदिर में हाई अलर्ट, एसपी ने देर रात दो घंटे तक किया निरीक्षण

इसे भी पढ़ें: धनबाद में गड़बड़झाला: रैयतों की जमीन बनी सरकारी, 15 हजार परिवारों पर छाया संकट

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola