रेलवे बुकिंग काउंटर पर शराबी ने मचाया बवाल

साहिबगंज : मालदा रेल मंडल के साहिबगंज रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर शनिवार सुबह 7 बजे से 9:30 बजे तक शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने जमकर हंगामा किया. शराबी ने इतनी शराब पी रखी थी कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था. वह जमीन पर लेटे हुए […]
साहिबगंज : मालदा रेल मंडल के साहिबगंज रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर शनिवार सुबह 7 बजे से 9:30 बजे तक शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने जमकर हंगामा किया. शराबी ने इतनी शराब पी रखी थी कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था. वह जमीन पर लेटे हुए अनाप-शनाप बोले जा रहा था. जबकि उस समय साहिबगंज-जमालपुर लोकल, मालदा-जमालपुर इंटरसिटी, कटवा पैसेंजर व वनांचल एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा करने वाले पुरुष व महिला यात्री टिकट कटा रहे थे. शराबी लगभग ढ़ाई से तीन घंटे तक हंगामा व गाली-गलौज करता रहा, लेकिन रेल पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की न ही उसे बुकिंग काउंटर से हटवाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




