आठ पीसीआर वैन में लगे जीपीएस

Updated at : 03 Sep 2017 4:55 AM (IST)
विज्ञापन
आठ पीसीआर वैन में लगे जीपीएस

साहिबगंज : जिले में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरस्त करने को लेकर जिला को दस पीसीआर वैन मिला था, जिसमें से आठ पीसीआर वैन में जीपीएस एवं ऑनस्क्रीन लग गया है. यह जानकारी कार्यक्रम के प्रभारी प्रभात कुमार ने शनिवार को दी. उन्होंने बताया कि 13 अगस्त को 100 डायल शुरू की गयी थी, जिसमें शनिवार […]

विज्ञापन

साहिबगंज : जिले में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरस्त करने को लेकर जिला को दस पीसीआर वैन मिला था, जिसमें से आठ पीसीआर वैन में जीपीएस एवं ऑनस्क्रीन लग गया है.

यह जानकारी कार्यक्रम के प्रभारी प्रभात कुमार ने शनिवार को दी. उन्होंने बताया कि 13 अगस्त को 100 डायल शुरू की गयी थी, जिसमें शनिवार तक 165 कॉल आये, जिनका निष्पादन किया गया. जीपीएस व ऑनस्क्रीन लगने से यह पता चलता है कि वैन कहां पर है.
अगर कोई घटना होती है कॉल आते ही वैन को भेज दिया जाता है. इससे आम जनता व पुलिस विभाग को सहूलियत हो रही है. उन्होंने किसी भी घटना व दुर्घटना की स्थिति में लोगों से 100 नंबर पर डायल करने की बात कही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola