बाइक सवार मालदा रेफर सड़क दुर्घटना में तीन घायल

Updated at : 30 Aug 2017 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक सवार मालदा रेफर सड़क दुर्घटना में तीन घायल

बोरियो : थाना क्षेत्र के बोरियो-साहिबगंज मुख्य मार्ग के कदमा गांव समीप सोमवार की देर रात हुई सड़क दुर्घटना में कदमा निवासी पिथो मरांडी व 20 वर्षीय सुनील सोरेन सहित बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गये. सूचना मिलते ही बोरियो थाना के एएसआइ एमडी होरो पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोरियो […]

विज्ञापन

बोरियो : थाना क्षेत्र के बोरियो-साहिबगंज मुख्य मार्ग के कदमा गांव समीप सोमवार की देर रात हुई सड़क दुर्घटना में कदमा निवासी पिथो मरांडी व 20 वर्षीय सुनील सोरेन सहित बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गये. सूचना मिलते ही बोरियो थाना के एएसआइ एमडी होरो पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोरियो में भरती कराया.

जहां बाइक चालक का प्राथमिक उपचार करने के बाद मालदा रेफर कर दिया. वहीं अन्य दोनों घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है. जानकारी के अनुसार कदमा निवासी पीथो मरांडी व सुनील सोरेन सड़क किनारे बैठे थे. क्रम में साहिबगंज की ओर आ रही बाइक ने उसे ठोकर मार दी. जिससे बाइक सवार असंतुलित होकर गिर पड़ा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola