लोक अदालत में 11 मामले निबटे, 1800 रुपये की वसूली
Updated at : 27 Aug 2017 2:26 AM (IST)
विज्ञापन

अपने क्षेत्र में रहें सभी एमपीडब्ल्यू कालाजार की समीक्षा बैठक में सिविल सर्जन ने कहा साहिबगंज : जिले में कार्यरत एमपीडब्लू अपने कार्य क्षेत्र में ही निवास करें. यह बातें सिविल सर्जन डॉ बी मरांडी ने शनिवार को सुबह 11 बजे संयुक्त स्वास्थ्य भवन के सभा कक्ष में कालाजार की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में […]
विज्ञापन
अपने क्षेत्र में रहें सभी एमपीडब्ल्यू
कालाजार की समीक्षा बैठक में सिविल सर्जन ने कहा
साहिबगंज : जिले में कार्यरत एमपीडब्लू अपने कार्य क्षेत्र में ही निवास करें. यह बातें सिविल सर्जन डॉ बी मरांडी ने शनिवार को सुबह 11 बजे संयुक्त स्वास्थ्य भवन के सभा कक्ष में कालाजार की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में उपस्थित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से कही. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का निदेश आया है कि एमपीडब्लू जिस प्रखंड में कार्यरत है उसी प्रखंड में उसे रहना अनिवार्य है. उन्होंने सभी एमओआइसी से कहा कि एमपीडब्लू अपने क्षेत्र में निवास कर रहें है कि नहीं इसका प्रमाण पत्र प्राप्त कर जिला कार्यालय में जमा करे. सीएस डॉ बी मरांडी ने कहा कि कुछ दिनों में केंद्र व राज्य की कालाजार जांच टीम साहिबगंज आने वाली हैं.
टीम के आगमन के पूर्व अपनी सारी तैयारी पूर्ण कर लें. बैठक में मुख्य रूप से कालाजार की स्थिति की समीक्षा, टीकाकरण की स्थिति व एआरएचएम के तहत प्रतिनियुक्त कर्मियों को उनका दायित्व व कार्य की जानकारी देने पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. मौके पर सिविल सर्जन डॉ बी मरांडी, डीएमओ डॉ विजय हांसदा, डीटीओ डॉ रमेश मुर्मू, डीपीएम राजीव कुमार, डीडीएम धर्मेंद्र कुमार, डीएएम राजकिशोर पोद्दार सहित सभी एमओआइसी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




