तीनों आरोपित को भेजा गया जेल

Updated at : 09 Jul 2017 5:38 AM (IST)
विज्ञापन
तीनों आरोपित को भेजा गया जेल

छात्रवृत्ति राशि गबन का मामला नारायणपुर : बीइइओ सुभाष प्रसाद के आवेदन पर फर्जी हस्ताक्षर से छात्रवृत्ति की राशि का गबन मामले नारायणपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. इसके बाद तीनों आरोपितों को शनिवार को जामताड़ा जेल भेज दिया गया है. इस मामले में उत्क्रमित मध्य विद्यालय के सचिव उस्मान गनी मियां, अध्यक्ष बसाब […]

विज्ञापन

छात्रवृत्ति राशि गबन का मामला

नारायणपुर : बीइइओ सुभाष प्रसाद के आवेदन पर फर्जी हस्ताक्षर से छात्रवृत्ति की राशि का गबन मामले नारायणपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. इसके बाद तीनों आरोपितों को शनिवार को जामताड़ा जेल भेज दिया गया है. इस मामले में उत्क्रमित मध्य विद्यालय के सचिव उस्मान गनी मियां, अध्यक्ष बसाब मियां तथा उपाध्यक्ष बसारत मियां को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. आवेदन के साथ छत्रवृत्ति वितरण पंजी की छायाप्रति भी संलग्न की गयी है.
यह मामला उप विकास आयुक्त भोर सिंह यादव के निर्देश पर दर्ज किया गया. डीडीसी ने शुक्रवार को ग्रामीणों की शिकायत पर विद्यालय की जांच की थी. जांच के दौरान पाया गया कि कई बच्चे हस्ताक्षर भी नहीं करने जानते हैं, लेकिन छात्रवृत्ति पंजी में उन बच्चे का भी हस्ताक्षर किया गया है. इसके अलावा कई बच्चे ने राशि नहीं मिलने की शिकायत की थी. बताते चलें कि वित्तीय वर्ष 2016-17 में वर्ग प्रथम से लेकर वर्ग चतुर्थ तक कि छत्रवृत्ति की कुल राशि 59 हजार रुपये विद्यालय के प्रबंधन समिति के खाते में भेज गया था. इस संबंध विद्यालय के सचिव उस्मान गनी मियां ने कहा कि जितनी राशि दी गई है उसका उपयोगिता प्रमाण पत्र दिया गया है. छत्रवृत्ति का वितरण प्रबंधन समिति तथा ग्रामीणों की बैठक कर की गयी है. नारायणपुर थाना में कांड संख्या 127/17 दर्ज कर इसकी जांच में जुट गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola