मोहम्मद शमी ने IPL में रचा इतिहास, पहली गेंद पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने

Updated:
विज्ञापन
Mohammad Shami Record

मोहम्मद शमी विकेट लेने के बाद जश्न मनाते हुए, फोटो पीटीआई

Mohammad Shami Record: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने आईपीएल 2026 में अपनी धारदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया है. बुधवार, 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेले गए मुकाबले में शमी ने वह मुकाम हासिल कर लिया, जो 18 साल के आईपीएल इतिहास में अब तक नहीं हुआ.

विज्ञापन

Mohammad Shami Record: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच की पहली ही गेंद पर शमी ने सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को पवेलियन भेजकर सनसनी मचा दी. इस विकेट के साथ ही मोहम्मद शमी आईपीएल इतिहास में पारी की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए.

आईपीएल इतिहास में मोहम्मद शमी 5 बार ले चुके हैं पहली गेंद पर विकेट

आईपीएल इतिहास में मोहम्मद शमी अब तक 5 बार पारी की पहली गेंद पर विकेट ले चुके हैं. शमी के अलावा 7 गेंदबाज हैं, जो तीन-तीन बार पहली गेंद पर विकेट ले चुके हैं.

आईपीएल इतिहास में पहली गेंद पर विकेट लेने वाले गेंदबाज

मोहम्मद शमी – 5 बार
प्रवीण कुमार – 3 बार
उमेश यादव – 3 बार
ट्रेंट बोल्ट – 3 बार
लसिथ मलिंगा – 3 बार
भुवनेश्वर कुमार – 3 बार
अशोक डिंडा – 3 बार
पैट कमिंस – 3 बार

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मोहम्मद शमी ने की शानदार गेंदबाजी

बुधवार 1 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी की थी. उन्होंने 4 ओवर में 28 रन दिए और केएल राहुल का विकेट चटकाया था.

मोहम्मद शमी का आईपीएल में प्रदर्शन

मोहम्मद शमी अब तक 120 आईपीएल मुकाबले खेल चुके हैं. जिसमें उन्होंने 134 विकेट लिए हैं. शमी दो बार 4-4 विकेट भी लिए हैं.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola