राम नहीं बनना चाहते थे रणबीर कपूर, अचानक क्यों बदला फैसला?

Updated:
विज्ञापन
Ramayana Movie ranbir kapoor rejected first then accepted raha impact

राम के किरदार में एक्टर रणबीर कपूर

Ramayana Movie: रणबीर कपूर ने अपनी फिल्म रामायण को लेकर खुलासा किया कि उन्होंने पहले इस फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया था. उन्होंने यह भी बताया कि कब उनका नजरिया बदला और उन्होंने भगवान राम का किरदार स्वीकार किया, जो उनकी जिंदगी का अहम मोड़ बना. जानिए पूरी कहानी?

विज्ञापन

Ramayana Movie: लंबे समय से चर्चा में बनी फिल्म रामायण को लेकर अब हर दिन नई-नई बातें सामने आ रही हैं. हाल ही में यूएस में हुए टीजर लॉन्च इवेंट ने इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. इसी दौरान एक ऐसा खुलासा हुआ, जिसने फैंस को चौंका दिया. दरअसल, रणबीर कपूर ने खुद बताया कि उन्होंने इस फिल्म के लिए पहली बार हां नहीं कहा था. डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की फिल्म रामायण का ऑफर जब करीब चार साल पहले उन्हें मिला, तो उन्होंने उसे ठुकरा दिया था.

इस वजह से रणबीर ने पहले किया था मना

रणबीर के मुताबिक, उस समय उन्हें लगा था कि वह भगवान राम जैसे महान किरदार के लिए सही नहीं हैं और शायद इस रोल के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे. इसलिए उन्होंने शुरुआत में इस प्रोजेक्ट से दूरी बना ली थी. लेकिन वक्त के साथ उनका नजरिया बदला. रणबीर ने बताया कि उनकी जिंदगी में एक बड़ा बदलाव तब आया, जब उनकी बेटी राहा कपूर का जन्म हुआ. पिता बनने के बाद उन्होंने खुद को और अपनी लाइफस्टाइल को नए तरीके से देखना शुरू किया.

भगवान राम का रोल निभाना बेहद खास

रणबीर का कहना है कि यही वो मोड़ था, जिसने उन्हें इस किरदार को स्वीकार करने के लिए प्रेरित किया. उनके मुताबिक, भगवान राम का रोल निभाना और पिता बनना दोनों ही चीजें उनके जीवन में एक खास बदलाव लेकर आईं. अब रणबीर कपूर इस फिल्म में भगवान राम के रूप में नजर आने वाले हैं. फिल्म को दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा, पहला पार्ट इस साल दिवाली पर और दूसरा पार्ट 2027 की दिवाली पर सिनेमाघरों में आएगा.

यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर की रामायण में कई बड़े स्टार्स, जानिए कौन निभा रही शूर्पणखा का किरदार?

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola