साहिबगंज : शिवगादी में मिनी बाबाधाम के श्रावणी मेले का उद्घाटन सोमवार को

Updated at : 08 Jul 2017 7:52 PM (IST)
विज्ञापन
साहिबगंज : शिवगादी में मिनी बाबाधाम के श्रावणी मेले का उद्घाटन सोमवार को

!!अजीत झा !! बरहेट : प्रखंड मुख्यालय बरहेट से लगभग 6 किलोमीटर दूर स्थित मिनी बाबाधाम शिवगादी में मास व्यापी श्रावणी मेला का उद्घाटन सोमवार को बतौर मुख्य अतिथि साहिबगंज उपायुक्त डॉक्टर शैलेश कुमार चौरसिया करेंगे, जिसमें विशिष्ट अतिथि साहिबगंज के पुलिस अधीक्षक पी मुरुगन एवं जिला परिषद अध्यक्ष रेणुका मुर्मू भी मौजूद रहेंगे. श्रावणी […]

विज्ञापन

!!अजीत झा !!

बरहेट : प्रखंड मुख्यालय बरहेट से लगभग 6 किलोमीटर दूर स्थित मिनी बाबाधाम शिवगादी में मास व्यापी श्रावणी मेला का उद्घाटन सोमवार को बतौर मुख्य अतिथि साहिबगंज उपायुक्त डॉक्टर शैलेश कुमार चौरसिया करेंगे, जिसमें विशिष्ट अतिथि साहिबगंज के पुलिस अधीक्षक पी मुरुगन एवं जिला परिषद अध्यक्ष रेणुका मुर्मू भी मौजूद रहेंगे. श्रावणी मेला को लेकर शिवगादी प्रबंध समिति के द्वारा जोर-शोर से तैयारी चल रही है.
इसको लेकर प्रबंध समिति जिला प्रशासन एवं प्रखंड प्रशासन से भी सहयोग लेने के लिए आवश्यक पहल में जुटी हुई है इधर समाज के लोगों का भी सहयोग प्रबंध समिति को मिल रहा है इस संबंध में शिवगादी प्रबंध समिति के अध्यक्ष अंजीत कुमार भगत उर्फ लालू भगत ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए समिति पूर्ण रूप से तैयार है. किसी भी शिव भक्तों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी शिवगादी धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सुरक्षा पेयजल प्रकाश आदि की समुचित सुविधा उपलब्ध कराने के लिए समिति ने कमर कस ली है.उन्होंने कहा कि शिवगादी धाम में पश्चिम बंगाल उड़ीसा बिहार झारखंड आदि प्रदेशों से पहुंचने वाले शिवभक्तों को पूरा सहयोग व सुरक्षा मुहैया कराने का समिति पूर्ण प्रयासरत. रास्ते में भी रहेंगे सुविधाओं की व्यवस्था.
अध्यक्ष श्री भगत ने कहा कि विभिन्न मार्गों से आने वाले शिवभक्त श्रद्धालुओं को सुविधा मुहैया कराने के लिए शिविर लगाए जाएंगे ताकि रास्ते में भी उन्हें निशुल्क सरवर पेय जल चिकित्सा आदि की सुविधा मिल सके इसके साथ ही सुरक्षा हेतु जगह जगह पर सुरक्षा कर्मी भी मौजूद रहेंगे.
शिव गांधीधाम राजमहल की पहाड़ियों में बसा है यह पवित्र स्थल पहाड़ी मैं बने आप रूपी गुफा के अंदर है जहां बाबा गाजेश्वर नाथ की शिवलिंग पीतांबरी रंग में विराजमान हैं इस शिवलिंग पर आप रुपी सालों भर जल की बूंद टपकता रहता है इसी मंदिर के मुख्य द्वार पर मनुष्य कामना वृक्ष की जड़ें इस कदर झूलती रहती हैं जैसे मानव शिव जटा झूल रहा हो जंगल झाड़ियों के बीच यह मनोरम आस्था का स्थल लोगों का आकर्षण एवं श्रद्धा का बड़ा केंद्र बना हुआ है यहां प्रतिवर्ष लाखों कांवरिया श्रावण में जलार्पण करने पहुंचते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola