मोबाइल चोरी मामले में एक से पूछताछ

उधवा : कोडरमा पुलिस ने मोबाइल चोरी मामले में सोमवार की देर शाम राधानगर थाना क्षेत्र के अमानत के एक कंप्यूटर दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की. हालांकि पूछताछ के बाद उक्त युवक को छोड़ दिया गया. जानकारी के अनुसार कोडरमा में हुये एक मोबाइल चारी की घटना में सीसीटीवी फुटेज एवं कॉल डिटेल […]
उधवा : कोडरमा पुलिस ने मोबाइल चोरी मामले में सोमवार की देर शाम राधानगर थाना क्षेत्र के अमानत के एक कंप्यूटर दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की. हालांकि पूछताछ के बाद उक्त युवक को छोड़ दिया गया. जानकारी के अनुसार कोडरमा में हुये एक मोबाइल चारी की घटना में सीसीटीवी फुटेज एवं कॉल डिटेल के आधार पर राधानगर थाना क्षेत्र के चोर गिरोह की संलिप्तता पायी गयी है.
संदिग्धों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए कोडरमा पुलिस स्थानीय पुलिस के सहयोग से राधानगर थाना क्षेत्र के कई इलाकों में छापेमारी की. इस दौरान अमानत निवासी महावीर मंडल के पुत्र अरुण मंडल को पुलिस हिरासत में लेकर घंटों पुछताछ की. जिसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




