कार की चपेट में आने से युवक की मौत, एक घायल

Published by : CHANDRASHEKHAR UPADHEY Updated At : 21 Mar 2026 8:34 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के झखराटांड़ चौक में शुक्रवार की रात करीब आठ बजे सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

रातू.

थाना क्षेत्र के झखराटांड़ चौक में शुक्रवार की रात करीब आठ बजे सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान झखराटांड़ निवासी स्व रामवृत साहू के पुत्र विजय साहू (35) के रूप में हुई है. जबकि घायल युवक नीरज साहू (24), पिता स्व राजकिशोर साहू का इलाज चल रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक सड़क किनारे टहल रहे थे. इसी दौरान ठाकुरगांव की ओर से आ रही लाल रंग की कार ने उन्हें टक्कर मार दी. जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए कमलेश मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया. जहां कोई रजिस्टर्ड चिकित्सक के नहीं होने घायल की स्थिति बिगड़ने लगी, तब उसे रिम्स रेफर किया गया. लेकिन रास्ते में ही विजय साहू की मौत हो गयी. पुलिस ने भी प्रारंभिक जांच में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही की बात कही है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है.

विज्ञापन
CHANDRASHEKHAR UPADHEY

लेखक के बारे में

By CHANDRASHEKHAR UPADHEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola