अफवाह फैलानेवालों पर होगी सख्त कार्रवाई
Author Kedar mahto bero
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड में बकरीद शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर रविवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, बेड़ो.
प्रखंड में बकरीद शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर रविवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता डीएसपी दीपक कुमार ने की. इस दौरान सीओ राजकुंवर सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर उत्तम कुमार उपाध्याय और थाना प्रभारी कफिल अहमद ने पर्व को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. बैठक में बकरीद के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने व अफवाहों से बचने पर विस्तार से चर्चा की गयी. डीएसपी ने कहा कि त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द्र का प्रतीक है. उन्होंने लोगों से शांति व कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की. साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट या अफवाह फैलानेवालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी. पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था व संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने पर भी चर्चा हुई. लोगों ने प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया. बैठक का संचालन धनंजय कुमार राय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन थाना प्रभारी कफिल अहमद ने किया. मौके पर वाणी कुमार राय, मुन्ना बड़ाइक, विश्वनाथ गोप, अमीन अंसारी, रुस्तम अंसारी, मंजूर अंसारी, शमशाद, नवल किशोर सिंह, महेबुल ओहदार, चरवा उरांव, मुन्ना मलिक, मंजूर आलम, शोएब अंसारी, गणेश महथा, सुशांति भगत, राखी भगत, मनोज कुमार व ग्रामीण उपस्थित थे.थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक
बेड़ो: शांति समिति की बैठक करते अधिकारी व गणमान्य लोग.B
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










