जनवरी में रिकॉर्ड गर्मी, फरवरी में बढ़ी सर्दी, 24 घंटे में इतना गिरा पारा, जानें रांची में कल कब होगा सूर्योदय

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक, गुरुवार को रांची का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस हो गया है, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम है. जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री कम है. हालांकि, डालटेनगंज का न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक है.
झारखंड में जनवरी के महीने में गर्मी का एक दशक से भी ज्यादा पुराना रिकॉर्ड तोड़ने तके बाद सर्दी एक बार फिर लौट आयी है. पछुआ हवाओं की वजह से लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है. पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड की राजधानी रांची का तापमान 3.3 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिर गया. लौहनगरी जमशेदपुर के तापमान में 4.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी, तो डालटेनगंज रे पारा में 3.3 डिग्री की कमी आयी है. आने वाले दिनों में झारखंड का तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ने का अनुमान है.
इस वक्त रांची और जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान सामान्य से कम हो गया है. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक, गुरुवार को रांची का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस हो गया है, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम है. जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री कम है. हालांकि, डालटेनगंज का न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक है.
जमशेदपुर और डालटेनगंज का न्यूनतम तापमान क्रमश: 12.7 डिग्री और 10.7 डिग्री दर्ज किया गया. हालांकि, रांची, जमशेदपुर और डालटेनगंज का अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से अधिक बना हुआ है. रांची में उच्चतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक है.
Also Read: Jharkhand Cold Day: झारखंड ने ओढ़ी कोहरे की चादर, ट्रेन-प्लेन सब लेट, जानें आपके शहर का कैसा रहेगा मौसम
जमशेदपुर में उच्चतम तापमान पिछले 24 घंटे के दौरान 3.1 डिग्री सेल्सियस घटकर 28 डिग्री सेल्सियस हो गया. यह भी सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है. डालटेनगंज के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की कमी आयी और यह 28 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. यह सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है.
बता दें कि पिछले 24 घंटे के दौरान चाईबासा सबसे गर्म जगह रही. यहां का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, रांची से सटे खूंटी का न्यूनतम तापमान राज्य में सबसे कम 4.6 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 8 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा. आसमान भी साफ रहेगा.
मौसम विभाग ने बताया है कि राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 3 से 6 फरवरी तक 27 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री के बीच बना रहेगा. वहीं, रांची में कल यानी शुक्रवार को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 28 मिनट पर होगा, जबकि चंद्रोदय शाम को 3 बजकर 31 मिनट पर.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




