ePaper

Jharkhand Cold Day: झारखंड ने ओढ़ी कोहरे की चादर, ट्रेन-प्लेन सब लेट, जानें आपके शहर का कैसा रहेगा मौसम

Updated at : 04 Jan 2023 8:27 PM (IST)
विज्ञापन
jharkhand_cold_day weather update

jharkhand_cold_day weather update

Jharkhand Cold Day|घने कोहरे की वजह से कम से कम दो ट्रेनें देर से चलीं. कुछ विमानों की उड़ान में देर हुई, जबकि कई विमानों को रद्द कर दिया गया. पलामू प्रमंडल और चतरा जिला में घना कोहरा देखा गया. पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार एवं लोहरदगा जिले में कहीं-कहीं शीत दिवस की संभावना है.

विज्ञापन

Jharkhand Cold Day|झारखंड ने कोहरे की चादर ओढ़ ली है. कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा. घने कोहरे की वजह से कम से कम दो ट्रेनें देर से चलीं. कुछ विमानों की उड़ान में देर हुई, जबकि कई विमानों को रद्द कर दिया गया. पलामू प्रमंडल और चतरा जिला में घना कोहरा देखा गया. कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहा. पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार एवं लोहरदगा जिले में कहीं-कहीं शीत दिवस की संभावना है. झारखंड में रात के तापमान में 4-5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जायेगी.

रांची आने वाले कई विमानों को किया गया रद्द

फ्लाइटरडार24 के मुताबिक, दिल्ली से आने वाली गो फर्स्ट (Go First) की फ्लाइट देर से रांची पहुंची. दिल्ली से आने वाली विस्तारा (Vistara) के विमान के आगमन में भी विलंब हुआ. इंडिगो (Indigo) के कोलकाता, बेंगलुरु, दिल्ली और पुणे जाने वाले विमानों को रद्द कर दिया गया.

रांची से उड़ान भरने वाले विमान हुए रद्द

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले गो फर्स्ट के विमान की उड़ान में भी लेट होने के संकेत हैं. दिल्ली जाने वाले विस्तारा के विमान को भी उड़ान भरने में करीब 40 मिनट का विलंब हो सकता है. रांची से कोलकाता, दिल्ली, पुणे और बेंगलुरु जाने वाले विमानों को भी रद्द कर दिया गया है.

Also Read: Jharkhand Weather: 9 घंटे में 17 डिग्री चढ़ा जमशेदपुर का पारा, क्यों हो रहा सर्दी में गर्मी का एहसास?
गरीब रथ एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे लेट

दक्षिण पूर्व रेलवे के जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया कि कोहरे की वजह से गरीब रथ एक्सप्रेस आज साढ़े तीन घंटे विलंब से रांची पहुंची. एक और ट्रेन जम्मूतवी-टाटानगर को आने में विलंब हुआ. हालांकि, यह ट्रेन रांची नहीं आती. मूरी से ही कटकर टाटानगर चली जाती है. यह ट्रेन आज साढ़े 7 घंटे देरी से मूरी पहुंची.

खूंटी का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री

मौसम विज्ञान केंद्र के रांची स्थित मौसम केंद्र ने बताया है कि जमशेदपुर में तापमान सबसे अधिक 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि खूंटी का तापमान सबसे कम 9.5 डिग्री दर्ज किया गया. रांची का उच्चतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस. न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक रहा, लेकिन लोगों को अन्य दिलों की तुलना में ठंड का एहसास ज्यादा हुआ.

डालटेनगंज का उच्चतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम

डालटेनगंज का उच्चतम तापमान सामान्य से 6.8 डिग्री कम रहा. यहां का अधिकतम तापमान 17 डिग्री और गिरिडीह में 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि, डालटेनगंज का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक है. बोकारो, चाईबासा और जमशेदपुर में भी न्यूनतम तापमान पिछले 24 घंटे के दौरान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया.

Also Read: Jharkhand Weather Update News: बादल छटते ही फिर बढ़ेगी ठंड, कोहरे के कारण कई ट्रेनें रद्द,कई देर से चलेगी
रात के तापमान में 4-5 डिग्री तक की आयेगी कमी

मौसम केंद्र ने कहा है कि अगले तीन-चार दिन में रात का तापमान धीरे-धीरे 4-5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. मौसम केंद्र के मुताबिक, 8 जनवरी तक लोगों को कोहरे से राहत नहीं मिलती दिख रही है. 5 जनवरी को कोहरे और धुंध के साथ-साथ आसमान में बादल भी छाये रहने का अनुमान है. हालांकि, इस दौरान कहीं बारिश होने के संकेत नहीं हैं.

रांची का तापमान 7 डिग्री तक गिरेगा

राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान अगले द-तीन दिन में गिरकर 7 डिग्री तक लुढ़क सकता है. 5 जनवरी को अधिकतम तापमान 21 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री हो जाने का अनुमान है. 6 जनवरी को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री हो जाने का पूर्वानुमान मौसम केंद्र ने जताया है. इसके बाद न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की जा सकती है. राजधानी में भी 10 जनवरी तक सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा.

झारखंड के इन जिलों में छाया रहेगा घना कोहरा

पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में घना कोहरा छाया रह सकता है. साथ ही पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार एवं लोहरदगा जिले में कहीं-कहीं शीत दिवस की संभावना है.

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में 9.3 डिग्री हुआ न्यूनतम तापमान, अभी और 3 डिग्री तक गिरेगा पारा
झारखंड में कहां, कितना गिरा पारा

झारखंड के तीन प्रमुख शहरों में से दो शहरों के तापमान में 2 से 2.5 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आयी. रांची के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आयी, जबकि न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री की कमी दर्ज की गयी. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री तक गिर गया, जबकि न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री कम हुआ. डाल्टेनगंज में अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री बढ़ा, जबकि न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गयी. रांची और जमशेदपुर के न्यूनतम तापमान में क्रमश: 1.4 डिग्री और 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola