ePaper

Jharkhand Weather: झारखंड में 9.3 डिग्री हुआ न्यूनतम तापमान, अभी और 3 डिग्री तक गिरेगा पारा

Updated at : 23 Nov 2022 5:44 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather: झारखंड में 9.3 डिग्री हुआ न्यूनतम तापमान, अभी और 3 डिग्री तक गिरेगा पारा

Jharkhand Weather: मौसम विभाग ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा. अधिकतम तापमान पश्चिमी सिंहभूम के जिला मुख्यालय चाईबासा में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान पलामू जिला के डालटेनगंज में दर्ज किया गया.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: झारखंड में तापमान 9.3 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिर चुका है. अगले दो-तीन दिनों में 2 से 3 डिग्री तक तापमान गिरने का अनुमान है. इसके बाद लोगों को ठंड सताने लगेगी. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र (Meteorological Center Ranchi) ने बुधवार को यह जानकारी दी है.

चाईबासा का तापमान सबसे ज्यादा

मौसम विभाग (Weather Department) ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा. अधिकतम तापमान पश्चिमी सिंहभूम (West Singhbhum) के जिला मुख्यालय चाईबासा (Chaibasa) में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान पलामू जिला के डालटेनगंज में दर्ज किया गया. चाईबासा में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री रहा, जबकि डालटेनगंज का न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Also Read: Jharkhand Weather News: तेजी से बदल रहा झारखंड का मौसम, घने कोहरे में लिपटा जमशेदपुर, देखें Video
पांच दिनों तक सुबह में छाये रहेंगे धुंध

मौसम केंद्र ने कहा है कि झारखंड में अगले पांच दिनों तक सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा. इसके बाद दिन में आसमान साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहेगा. इन पांच दिनों में अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. लेकिन, आगामी तीन दिन में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जायेगी.

रांची में भी गिर रहा है तापमान

राजधानी रांची में भी धीरे-धीरे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. अगले तीन दिन में तापमान 2 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिरने का अनुमान है. मौसम केंद्र के मुताबिक, 23 नवंबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा. 24 नवंबर को अधिकतम तापमान में कोई गिरावट दर्ज नहीं होगी, जबकि न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है.

25 नवंबर को 10 डिग्री हो जायेगा रांची का न्यूनतम तापमान

इस तरह गुरुवार यानी 24 नवंबर को रांची का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है. 25 नवंबर को अधिकतम तापमान 1 डिग्री गिरकर 26 डिग्री सेंटीग्रेड रह जाने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान में भी 1 डिग्री की गिरावट आने की उम्मीद है. 25 नवंबर को रांची का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है. 26 नवंबर को तापमान में कोई बदलाव नहीं आयेगा. लेकिन, 27 नवंबर को राजधानी का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola