अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता हुई

Birsa Munda
श्री महावीर मंडल थड़पखना ने रामनवमी के अवसर पर अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता आयोजित की.
रांची. श्री महावीर मंडल थड़पखना ने रामनवमी के अवसर पर अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता आयोजित की. मुख्य अतिथि शंकर दुबे ने कहा कि अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता में लोग कला कौशल का प्रदर्शन करते हैं. अखाड़ाधारियों से कहा कि रामनवमी शोभायात्रा उत्साह और मर्यादित ढंग से निकाले और निर्धारित मार्ग से तपोवन मंदिर पहुंचे. प्रतियोगिता के समापन पर 27 अखाड़ाधारियों को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर राजासेन गुप्ता, रवींद्र वर्मा, पप्पू वर्मा, अभय शंकर दयाल, विक्रमादित्य, निरंजन शर्मा, उज्ज्वल प्रकाश तिवारी, उदय रविदास, अशोक लोहार, आशीष लोहरा, जीतू लोहार, गोपाल कर्मकार, मोती ठाकुर, सुमित वर्मा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










