ePaper

ग्रामीणों ने 10 एकड़ में लगी अफीम की खेती को किया नष्ट

Updated at : 18 Jan 2025 10:51 PM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

पुलिस ने एक पखवाड़े में 60 एकड़ भूमि में लगी अफीम की खेती को नष्ट किया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अनगड़ा. थाना क्षेत्र के अंबाझरिया व सताकी पंचायत अफीम की खेती का गढ़ बन गया है. प्रतिवर्ष क्षेत्र में सैकड़ों एकड़ भूमि पर अफीम की खेती की जाती है. ग्रामीण अधिकतर जंगल व इससे सटे इलाकों में अफीम की खेती करते हैं. पुलिस ने इस बार शुरुआत से ही कार्रवाई करनी शुरू कर दी है. पुलिस ने एक पखवाड़े में 60 एकड़ भूमि में लगी अफीम की खेती को नष्ट किया है. इधर रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा की अपील का ग्रामीणों पर व्यापक असर पड़ा है. मुखिया प्रतिनिधि उपेन्द्र उरांव के नेतृत्व में शनिवार को सैकड़ों महिला व पुरुषों ने मिलकर 10 एकड़ भूमि में लगे अफीम की खेती को लाठी, कुदाल व दावली से नष्ट किया. थाना प्रभारी हीरालाल साह ने बताया कि जन सहयोग से इस क्षेत्र में अफीम की खेती को पूरी तरह नष्ट करने की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने विगत एक माह से क्षेत्र में सघन जागरूकता अभियान चलाया व लोगों को कानूनी पहलू की जानकारी दी. इसके परिणाम सामने आने लगे हैं. थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने सताकी पंचायत क्षेत्र में भी करीब 10 एकड़ भूमि पर लगे अफीम की खेती को नष्ट किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola