सोलर बैटरी चोरी करते दो युवक धराये

Published by : CHANDRASHEKHAR UPADHEY Updated At : 24 Mar 2026 10:19 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र में सोलर लाइट में लगी बैटरी की चोरी करते दो युवकों को सुरक्षा गार्डों पकड़ लिया गया

विज्ञापन

रातू.

थाना क्षेत्र में सोलर लाइट में लगी बैटरी की चोरी करते दो युवकों को सुरक्षा गार्डों पकड़ लिया गया. आरोपी बैटरी की चोरी कर स्कूटी से फरार होने की कोशिश कर रहे थे, तभी गार्डों व स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पकड़ा गया. जानकारी के अनुसार तिरिल डेला टोली निवासी लाल बाबू सिंह (स्वस्तिक सर्विसेस सिक्योरिटी के ऑपरेशन मैनेजर) ने बताया कि उनकी कंपनी का एक सुरक्षा गार्ड कटहल मोड स्थित मेकॉन कॉलोनी को-ऑपरेटिव सोसाइटी में तैनात है. 23 मार्च की दोपहर गार्ड धनंजय कुमार व संजय सिंह ने उन्हें सूचना दी कि दो युवक सोसाइटी में लगे सोलर लाइट की बड़ी बैटरी चोरी कर लाल रंग की स्कूटी (जेएच 01 इएल 4709) से भागने का प्रयास कर रहे हैं. सूचना मिलते ही गार्डों और आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को बैटरी सहित पकड़ लिया. आरोपियों ने अपना नाम अरमान खान (19) पिता खलिल खान व सारिक अंसारी (22) पिता मोहम्मद रफीक अंसारी निवासी कडरू हज हाउस के पीछे, थाना अरगोड़ा, जिला रांची बताया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को बैटरी व स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन
CHANDRASHEKHAR UPADHEY

लेखक के बारे में

By CHANDRASHEKHAR UPADHEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola