झारखंड में इस साल 3.49 लाख दोपहिया व 53904 चारपहिया वाहन बिके

Updated at : 26 Dec 2023 2:08 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में इस साल 3.49 लाख दोपहिया व 53904 चारपहिया वाहन बिके

रांची में साल 2023 में अब तक 1.06 लाख वाहनों की बिक्री में दोपहिया की हिस्सेदारी 72391 और चारपहिया की हिस्सेदारी 20,790 है.

विज्ञापन

राजेश कुमार, रांची

ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से अच्छी खबर है. इस इंडस्ट्री के लिए वर्ष 2023 सुकून देने वाला रहा. इस साल भी यह इंडस्ट्री ग्रोथ में है. साल खत्म होने में सात दिन शेष हैं, लेकिन झारखंड में अब तक सभी प्रकार के वाहनों को मिला कर पांच लाख (3.49 लाख दोपहिया व 53,904 चारपहिया) और रांची में एक लाख बिक्री का आंकड़ा पार कर चुका है. झारखंड में इस साल अब तक (23 दिसंबर) 5.34 लाख वाहनों की बिक्री हो चुकी है.

इसमें मोटरसाइकिल और स्कूटर की हिस्सेदारी 3.49 लाख और कार की हिस्सेदारी 53,904 है. जबकि, 2022 में 4.91 लाख वाहनों की बिक्री में दोपहिया की हिस्सेदारी 3.22 लाख और चारपहिया की हिस्सेदारी 52,714 थी. इसी प्रकार रांची में साल 2023 में अब तक 1.06 लाख वाहनों की बिक्री में दोपहिया की हिस्सेदारी 72391 और चारपहिया की हिस्सेदारी 20,790 है. जबकि, पिछले साल 2022 में 96,260 वाहनों की बिक्री में दोपहिया की हिस्सेदारी 65,531 और चारपहिया की हिस्सेदारी 20,600 थी.

Also Read: झारखंड में दोपहिया की बिक्री बढ़ी, तो चार पहिया वाहनों में आई गिरावट

ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री ग्रोथ में है. यह सुकून देने वाली बात है. निजी वाहनों को प्राथमिकता देने और लोगों की क्रय शक्ति बढ़ने का नतीजा है कि वाहनों की बिक्री में तेजी से इजाफा हो रहा है.

प्रवीण कुमार प्रकाश, डीटीओ

झारखंड में वाहनों का निबंधन

साल निबंधन

2023 5,34,056

2022 4,91,185

2021 4,70,457

2020 4,82,944

रांची में वाहनों का निबंधन

साल निबंधन

2023 1,06,287

2022 96,260

2021 90,582

2020 94,874

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola