अलग-अलग क्षेत्र में दो लोगों ने लगायी फांसी

Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda

ब्लॉक चौक दड़दाग स्थित रंजीत डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक रंजीत कुमार महतो (28) ने मंगलवार को अपने दुकान में दोपहर दिन में फांसी लगा ली.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, ओरमांझी़ ब्लॉक चौक दड़दाग स्थित रंजीत डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक रंजीत कुमार महतो (28) ने मंगलवार को अपने दुकान में दोपहर दिन में फांसी लगा ली. वह ग्राम सरना टोली पंचायत चकला निवासी कृष्णा महतो का पुत्र था. घटना की जानकारी तब हुई जब रंजीत की दुकान में कई ग्राहक बाहर से आधा शटर खुला देख वापस जा रहे थे. स्थानीय दुकानदारों ने जब देर तक दिन में दुकान का आधा शटर बंद देख उसे आवाज लगायी. कोई जवाब नहीं मिलने पर अंदर देखा तो रंजीत को फंदे से लटका मिला. घटना की सूचना परिजनों को दी गयी. परिजनों ने ब्लॉक चौक स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान पहुंचकर देखा और शव को फंदे से उतारा और अपने घर सरना टोली ले गये. पुलिस की मौजूदगी में जब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज चेक किया गया तो देखा कि रंजीत ने दुकान का आधा शटर बंद कर मोबाइल में वीडियो कॉलिंग करते हुए खुद को फांसी लगा ली. पुलिस ने संध्या छह बजे शव को अपने कब्जे कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. घटना के बाद से घर में पत्नी व दो बच्चों सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. परिजनों ने बताया रंजीत कुमार महतो कुंभ स्नान कर अयोध्या, बनारस सहित अन्य धार्मिक स्थानों का भ्रमण कर विगत शनिवार को घर लौटा था. अर्द्धविक्षिप्त ने फांसी लगायी : बेड़ो. नरकोपी थाना क्षेत्र के करगे पहानटोली गांव निवासी माना मुंडा (40) पिता स्व पूरन मुंडा के शव को पुलिस ने मंगलवार को कुएं में झूलते हुए बरामद किया है. इस संदर्भ में मृतक की पत्नी खदिया मुंडाइन ने नरकोपी थाना में यूडी केस दर्ज करायी है. उसकी पत्नी के अनुसार माना मुंडा की दिमागी हालत ठीक नहीं थी. कहा कि विगत रात लगभग एक बजे जब उसकी नींद खुली तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ था. वहीं माना अपने बिस्तर पर नहीं था. रात में ही खोजबीन की गयी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. सुबह में बड़े भाई बुखाला मुंडा खेत तरफ गये तो देखा कि माना का शव गांव के ही चैतू मुंडा के खेत स्थित कुएं के पौठा में साड़ी से लटका मिला. मामले की सूचना उपप्रमुख मोरसिर हक को दी गयी. वे थाना प्रभारी देव प्रताप प्रधान के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. वहीं पुलिस घटना को लेकर छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola