Ranchi News : 3.50 लाख के जेवर और 55 हजार रुपये लेकर दो नाबालिग लापता, अपहरण का केस
मोबाइल का अंतिम लोकेशन आया बनारस का, तलाश में टीम रवाना
रांची़ कोतवाली थाना क्षेत्र के लाइन टैंक रोड निवासी दो नाबालिग छात्रा (एक 16 वर्ष और दूसरी 13 वर्ष) घर से निकलने के बाद लापता हो गयी हैं. मामले में दोनों के अपहरण को लेकर एक नाबालिग के पिता की शिकायत पर कोतवाली थाना में केस दर्ज किया गया है. शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री और भतीजी 24 जनवरी की रात घर से बिना किसी को कुछ बताये निकली थी और अब तक घर लौट कर नहीं आयी है. इसके बाद दोनों के लापता होने की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी. इसके आधार पर पुलिस ने पहले दोनों के लापता होने को लेकर सनहा दर्ज किया था. लेकिन दोनों के बारे में परिजनों को कोई जानकारी नहीं मिलने पर घर में जांच के दौरान परिजनों को पता चला कि दोनों निकलने से पहले अपने कपड़े, घर से 55 हजार नकद और करीब 3.50 लाख रुपये मूल्य के जेवरात लेकर निकली हैं. इसके बाद परिजनों को इस बात की आशंका हुई कि कोई दोनों को बहला-फुसला कर कहीं ले गया है. इसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया. पुलिस को आरंभिक जांच में पता चला है कि दोनों नाबालिग छात्रा पहले बाहर जाने के लिए रांची रेलवे स्टेशन पहुंची थी. इसका फुटेज भी पुलिस को मिला है. लेकिन बाद में दोनों बस से गया पहुंच गयी. गया से दोनों ट्रेन से बनारस पहुंची. एक नाबालिग के पास मोबाइल फोन भी है. तकनीकी शाखा की जांच में मोबाइल का अंतिम लोकेशन बनारस आया है. लेकिन यहां पहुंचने के बाद नाबालिग छात्रा का मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है. रांची पुलिस की टीम दोनों की तलाश के लिए बनारस रवाना हो चुकी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










