अंचल के लिपिक सहित दो कर्मचारियों को लगायी फटकार

Published by : KEDAR MAHTO BERO Updated At : 05 May 2026 10:08 PM

विज्ञापन

उपायुक्त ने प्रखंड के सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बेड़ो.

उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री ने मंगलवार को बेड़ो प्रखंड सह अंचल कार्यालय, थाना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित हरिहरपुर जामटोली पंचायत सचिवालय सहित हरहंजी में नवनिर्मित आरोग्य केंद्र व शत प्रतिशत पक्के मकानों वाला इकलौता गांव पंडरा का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति की समीक्षा की. कार्यालय में चल रहे विकास योजनाओं से संबंधित कार्यों का जायजा लिया. डीसी ने प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होनेवाले साप्ताहिक जनता दरबार की व्यवस्था व प्रक्रिया की भी जानकारी ली. इसे नियमित रूप से संचालित करने का निर्देश दिया. कहा कि राज्य व केंद्र सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का पारदर्शी व समयबद्ध तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित करें. उपायुक्त ने अंचल कार्यालय के लिपिक अमन टोप्पो को कार्यालय देर से आने व कैजूअल ड्रेस पहनने पर फटकार लगायी. वहीं अंचलकर्मी लाल चिंतामणी नाथ शाहदेव को देर से आने पर कहा कि सभी कर्मी समय पर कार्यालय आयें. पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें. योजनाओं में लापरवाही व उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने विभिन्न कार्यों जैसे पीएसआइआर गतिविधि व जनगणना कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी योजनाओं व अभियानों में तेजी लाने तथा निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया.

डीसी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं : उपायुक्त ने कार्यालय में आये जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणो से भी अलग-अलग मिले और उनकी समस्याएं सुनीं. कुछ ग्रामीणों से उन्होंने आवेदन भी लिया. इसके बाद हरिहरपुर जामटोली पंचायत सचिवालय का उन्होंने उपस्थित मुखिया लक्ष्मी कोया के साथ बारिकी से निरीक्षण किया. बाद में उन्होंने शत-प्रतिशत पक्के मकानों वाले मॉडल विलेज पंडरा गांव में चल रही योजनाओ का निरीक्षण किया. ग्रामीणों ने सौर उर्जा से संचालित जलमीनार के प्लैट आंधी से उड़ जाने से एक वर्ष से जलापूर्ति बंद होने की जानकारी दी. उपायुक्त ने फटकार लगाते बीडीओ को तत्काल उसे ठीक करने की निर्देश दिया. डीसी हरहंजी गांव में नवनिर्मित आरोग्य केंद्र का भी जायजा लिया. उन्होंने मंईयां सम्मान योजना व बुजुर्गों से राशन और वृद्धापेंशन की जानकारी ली. मौके पर बीडीओ राहुल उरांव, सीओ राज कुंवर सिंह, सीआइ उपप्रमुख मोदसीर हक, मुन्ना बड़ाइक व प्रो करमा उरांव, संजय तिर्की, सीआई संतोष कुजूर, मुखिया सुशांति भगत, सहित सभी विभाग के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे.

उपायुक्त ने प्रखंड के सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण

योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन का दिया निर्देश

बेड़ो, प्रखंड कार्यालय में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते रांची उपायुक्त.B

विज्ञापन
KEDAR MAHTO BERO

लेखक के बारे में

By KEDAR MAHTO BERO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola