सावन के पहले दिन पिपरवार के शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर

सावन के महीने में पिपरवार के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना में लीन हैं।
पिपरवार: सावन महीना आते ही श्रद्धालु भगवन शिव शंकर की अराधना में डूब गये हैं. गुरुवार से ही कोयलांचल में शिव मंदिरों में श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं. भगवान शिव को जलाभिषेक कर उनकी पूजा-अर्चना में लग गये हैं. बचरा चार नंबर चौक स्थित बाबा सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के जयकारे से मंदिर प्रांगण गूंजता रहा.
राय, पुरानी राय, बचरा बस्ती, होसिर, राय कोलियरी, चिरैयाटांड़, बिलारी, कारो, बहेरा, बेंती, होसिर आदि गांवों के शिव मंदिरों में भी ऐसी ही स्थिति रही. मंदिरों के बाहर फलों व पूजा सामग्री की दुकाने सज गयी है. मंदिरों में नित्य भजन गायन का कार्यक्रम शुरू हो चुका है. सावन आते ही लोगों का स्वभाव भी धार्मिक हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By जितेंद्र राणा
मैं 25 वर्षों से पत्रिकारिकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. प्रभात खबर में मैं वर्ष 2020 से पिपरवार डेट लाइन से समाचार लिख रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










