डीएवी सिल्ली में क्लस्टर-7 शतरंज प्रतियोगिता संपन्न, खिलाड़ियों का रहा शानदार प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थी और अतिथि | Prabhat Khabar Network

प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थी और अतिथि | Prabhat Khabar Network

डीएवी सिल्ली में आयोजित क्लस्टर-7 शतरंज प्रतियोगिता संपन्न हुई। विभिन्न आयु वर्ग के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

सिल्ली: डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स 2026 के तहत डीएवी पब्लिक स्कूल सिल्ली में आयोजित क्लस्टर-7 की शतरंज प्रतियोगिता गुरुवार को संपन्न हुई. प्रतियोगिता में डीएवी घाटोटांड़, डीएवी कपिलदेव रांची और डीएवी सिल्ली के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग में मुकाबले आयोजित किए गए.

खेल ध्वजारोहण और खिलाड़ियों को शपथ दिलाने के बाद प्रतियोगिता की शुरुआत हुई. प्रतियोगिता का आयोजन बिरसा मुंडा डीएवी बुंडू के प्राचार्य तारकेश्वर कुमार और डीएवी पब्लिक स्कूल उरीमारी के प्राचार्य प्रशांत कुमार भुंइया की उपस्थिति में किया गया. निर्णायक मंडली में मनमोहन झां, अरुण कुमार और अपूर्व चक्रवर्ती शामिल थे.

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. प्रतिभागियों ने बेहतर रणनीति, धैर्य और एकाग्रता का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया. विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों ने मेडल देकर सम्मानित किया.

विद्यालय की प्राचार्या बबून शरण ने कहा कि शतरंज विद्यार्थियों में तार्किक सोच, निर्णय क्षमता और आत्मविश्वास का विकास करता है. उन्होंने विजेता खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

बालक अंडर-14 में डीएवी कपिलदेव प्रथम, डीएवी सिल्ली द्वितीय और डीएवी घाटोटांड़ तृतीय रहा. बालक अंडर-17 में डीएवी सिल्ली प्रथम रहा. बालिका अंडर-19 में डीएवी घाटोटांड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया.


विज्ञापन
Vishnu Giri

लेखक के बारे में

By Vishnu Giri

मैं मई 1998 से प्रभात खबर में पत्रकारिता कर रहा हूं. सबसे पहले मैने सिटी ऑफिस में फोटो पत्रकारिता से शुरुआत की. तीन सालों तक करने के बाद मैं सिल्ली से खबरें लिखने लगा. इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र की हर प्रकार की खबरें लिखी. नियमित रूटीन खबरों के अलावे क्षेत्र की समस्याओं की खबरें, ग्रामीण प्रतिभा पर स्टोरी सहित जनसरोकार की पत्रकारिता से पहचान बनाई. इलाके में सामाजिक कुरीतियों, जाति पाति के भेदभावों वाले समाजिक बुराइयों पर भी स्टोरी किए. अभी करीब दो साल पहले प्रभात खबर ने में छपी एक छुआछूत एवं जाति पाति के भेदभाव की खबर को झारखंड, विहार एवं बंगाल में सर्वश्रेष्ठ स्टोरी का भी सम्मान मिला है. नियमित पत्रकारिता के साथ समय निकालकर शॉर्ट फिल्में और डॉक्यूमेंट्री भी बनाया करता हूं. मेरी बनाई डॉक्यूमेंट्री फिल्म " माटी के सपूत" को 61 वें राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई थी. अपने केटेगरी की सूची में फिल्म 89 वें नंबर पर रही थी. मैने इग्नू से पत्रकारिता, रेडियो प्रसारण डिप्लोमा एवं मारवाड़ी कालेज से फिल्म निर्माण में का भी डिप्लोमा का कोर्स किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola