गुजरात में अगले 48 घंटे अत्यधिक बारिश का रेड अलर्ट, सेना और NDRF मुस्तैद; अधिकारियों की छुट्टियां रद्द

भारी बारिश के बीच खुद का कवर कर चलता रिक्शा चालक, फोटो पीटीआई
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार गुजरात में अगले दो दिनों (31 जुलाई से 2 अगस्त) तक अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है. पूर्वानुमान के बाद राज्य प्रशासन पूरी तरह हरकत में आ गया है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कई जिलों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है, जबकि संवेदनशील क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन की टीमों को तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं.
गुजरात के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ जयंती रवि ने वरिष्ठ अधिकारियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिया है. राज्य सरकार ने तुरंत प्रभाव से अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं. डॉ रवि ने निर्देश दिए हैं कि सभी प्रभावित जिलों में चौबीसों घंटे आपदा नियंत्रण कक्ष चालू रखे जाएं और वहां हर समय प्रथम श्रेणी का अधिकारी तैनात रहे.
राहत-बचाव के लिए सेना और NDRF अलर्ट पर
निचले और बाढ़-संभावित इलाकों में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीमों को तुरंत तैनात करने के आदेश दिए गए हैं. राहत एवं बचाव कार्यों की आवश्यकता पड़ने पर भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना को भी स्टैंडबाय पर रखा गया है. प्रशासन के अनुसार, प्रभावित इलाकों से लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों में शिफ्ट किया जाएगा, जहां उनके लिए भोजन, शुद्ध पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम रहेंगे.
स्कूलों में छुट्टी का ऐलान, अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील
स्थिति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारियों को स्थानीय स्तर पर शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित करने का अधिकार दिया गया था. इसके तहत अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, पंचमहल, आणंद, भरूच, नवसारी, जामनगर और खेड़ा सहित कई जिलों में शुक्रवार को सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी घोषित कर दी गई है. राहत आयुक्त गौरांग मकवाणा ने नागरिकों से अपील की है कि जब तक कोई बेहद जरूरी काम न हो, वे अपने घरों से बाहर न निकलें.
कहां-कहां रहेगा रेड और ऑरेंज अलर्ट?
आईएमडी ने अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, आणंद, भरूच, नर्मदा, तापी, डांग, नवसारी, वलसाड, दमन, दादरा एवं नगर हवेली, भावनगर, बोटाद और छोटा उदेपुर. (शनिवार को अहमदाबाद, आणंद, सुरेंद्रनगर और राजकोट के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. जबकि गांधीनगर, खेड़ा, पंचमहल, दाहोद, सुरेंद्रनगर, राजकोट और अमरेली के लिए ऑरेंज अर्ल्ट जारी किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










