रांची में दीवार गिरने से 2 बच्चों की मौत, गुस्साये लोगों ने हिनू चौक को किया जाम, देखें VIDEO

रांची में दीवार गिरने से दो बच्चे दब गए. दोनों की मौत हो गई. इससे गुस्साये लोगों ने हिनू चौक को जाम कर दिया है. घटना सोमवार की सुबह यूको बैंक के पास हुई है.
रांची, राजेश झा : झारखंड की राजधानी रांची में दीवार गिरने से दो बच्चे उसके नीचे दब गए. दोनों बच्चों की मौत हो गई. इससे गुस्साये लोगों ने हिनू चौक को जाम कर दिया है. घटना सोमवार (4 मार्च 2024) की सुबह यूको बैंक के पास हुई है. मृतकों के लिए 25-25 लाख रुपए मुआवजा और घायल को 10 लाख रुपए देने की मांग की जा रही है. अरगोड़ा के अंचल अधिकारी, रांची के सिटी एसपी और हटिया के विधायक घटनास्थल पर पहुंच गए हैं.
कंस्ट्रक्शन साइट की दीवार गिरी, 2 बच्चे दबे
बताया जा रहा है कि दीवार ढहने की घटना एक कंस्ट्रक्शन साइट पर हुई है. यहां एक भवन का निर्माण हो रहा था. रविवार (3 मार्च 2024) की रात को बारिश होने की वजह से अचाक निर्माणाधीन दीवार ढह गई. इसके नीचे दो बच्चे दब गए. दोनों बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम वहां पहुंची. राहत एवं बचाव का कार्य जारी है. दो अबोध बच्चों की मौत से गुस्साये स्थानीय लोगों ने हिनू चौक को जाम कर दिया.
सृष्टि हॉस्पिटल के पास हुआ हादसा, मजदूरों के बच्चे दबे
सोमवार को करीब 10 बजे डोरंडा थाना क्षेत्र में सृष्टि हॉस्पिटल के पास बन रहे अपार्टमेंट के निकट स्थित एक दीवार ढह गई. इसमें अपार्टमेंट में काम कर रहे मजदूरों के दो बच्चे की दबकर मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है. मृतक बच्चों में एक की उम्र 5 साल और दूसरे की उम्र ढाई से तीन साल के बीच है.
हटिया विधायक, अरगोड़ा के सीओ और सिटी एसपी पहुंचे
मृतक बच्चों के नाम सुमन (5) और चाहत कुमारी हैं. सुमन गुमला का रहने वाला है. लीलावती नाम की एक महिला भी घायल हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद अरगोड़ा के अंचल अधिकारी, रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता और हटिया के विधायक नवीन कुमार जायसवाल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं.

मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग
मृतकों के निकट परिजनों को 25-25 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की जा रही है, जबकि घायल को 10 लाख रुपए देने की मांग की जा रही है. बताया जा रहा है कि अपार्टमेंट बनाने के लिए नींव खोदी गई थी. इसी के पास में गिरिधारी इंटरप्राइजेज की दीवार थी, जो बारिश की वजह से ढह गई.

गुस्साये लोगों ने हिनू रोड को किया जाम
इस हादसे में दो बच्चों की मौत के बाद हिनू के लोग उत्तेजित हो गए और उन्होंने रोड को जाम कर दिया. मुआवजे की मांग कर रहे हैं. समाचार लिखे जाने तक रोड जाम है. अपार्टमेंट का निर्माण करा रहे बिल्डर का नाम गुड्डू मिश्रा है, जबकि ठेकेदार का नाम महेश सिंह है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




