दीवार ढही, दबकर महिला की मौत

चांडिल : चांडिल थाना अंतर्गत दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गयी. घटना रामगढ़ की है. जानकारी अनुसार रामगढ़ निवासी बद्री मांझी कि पत्नी मिथिला देवी (32) पुराने जर्जर घर में साफ-सफाई कर रही थी. इस दौरान घर में कोई नहीं था. साफ-सफाई करने के क्रम में पुरान मिट्टी जर्जर दीवार धंस गयी, […]
चांडिल : चांडिल थाना अंतर्गत दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गयी. घटना रामगढ़ की है. जानकारी अनुसार रामगढ़ निवासी बद्री मांझी कि पत्नी मिथिला देवी (32) पुराने जर्जर घर में साफ-सफाई कर रही थी. इस दौरान घर में कोई नहीं था. साफ-सफाई करने के क्रम में पुरान मिट्टी जर्जर दीवार धंस गयी, जिससे दबकर मिथिला की मौत हो गयी. परिजन जब घर आये, तो मिथिला को ढही दीवार से दबा पाया. इसके बाद घरवाले मिथिला को ब्रम्हानंद अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक महिला के दो बेटे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




