Ranchi News : ट्यूशन टीचर ने नाबालिग छात्रा से की अश्लील हरकत, जेल गया

Updated at : 29 Jan 2025 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : ट्यूशन टीचर ने नाबालिग छात्रा से की अश्लील हरकत, जेल गया

Ranchi News: रांची के हैदरअली रोड में नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत करने के आरोपी ट्यूशन टीचर को सदर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

Ranchi News: रांची के कोकर के हैदरअली रोड निवासी एक ट्यूशन टीचर अमरेंद्र सिंह ने नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत की. नाबालिग ने जब घटना का विरोध किया, तो शिक्षक ने कहा कि यह सब सामान्य बात है. इस संबंध में नाबालिग छात्रा के बयान पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसके आधार पर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. ट्यूशन शिक्षक हैदरअली रोड में एक प्ले स्कूल भी चलाता है. प्राथमिकी के अनुसार सातवीं की छात्रा का कहना है कि वह शिक्षक अमरेंद्र सिंह के घर ट्यूशन पढ़ने जाती थी. उसके साथ अन्य विद्यार्थी भी वहां पढ़ने जाते हैं. सोमवार की रात सभी विद्यार्थी को भेजकर अमरेंद्र सिंह ने मुझे गणित पढ़ाने के नाम पर रुकने को कहा. इसके बाद अश्लील हरकत करने लगे, मुझे गलत नीयत से अपनी ओर खींच लिया और लाइट बुझा दिया. जब मैंने विराेध किया, तो कहा कि यह सब सामान्य बात है. शिक्षक की गलत मंशा को देखते हुए मैं किसी प्रकार उससे खुद को छुड़ा कर भाग कर घर पहुंची. घटना की सारी जानकारी अपनी मम्मी और अन्य परिजनों को दी. बाद में परिजन शिक्षक अमरेंद्र के घर पहुंचे और उसे पकड़ लिया. सदर थाना की पुलिस को बुला कर उसे पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मंगलवार को अमरेंद्र सिंह को जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola