बिजली की आंख मिचौली से परेशानी
Published by :ROHIT KUMAR MAHT
Published at :10 Jun 2025 6:10 PM (IST)
विज्ञापन

मैक्लुस्कीगंज व आसपास के नावाडीह, हेसालौंग, लपरा, दुल्ली, जोभिया, मंगरुतरी, बहेराटांड़, बघमरी सहित अन्य जगहों के लोग परेशान हैं
विज्ञापन
मैक्लुस्कीगंज.
बिजली की आंख मिचौली से मैक्लुस्कीगंज व आसपास के नावाडीह, हेसालौंग, लपरा, दुल्ली, जोभिया, मंगरुतरी, बहेराटांड़, बघमरी सहित अन्य जगहों के लोग परेशान हैं. क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से बिजली का आना-जाना लगा हुआ है. पिछले कई दिनों से उमस वाली गर्मी पड़ रही है. शुक्रवार को हल्की हवा चलने कर बाद से मैक्लुस्कीगंज, नावाडीह, हेसालौंग, जोभिया, मोनाटोला, मंगरुतरी आदि जगहों पर पूरी रात बिजली गुल रही. वहीं शनिवार को दिन में भी हेसालौंग व नावाडीह में बिजली की समस्या बनी रही. बिजली विभाग की लापरवाही से किसानों, विद्यार्थियों व ग्रामीणों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. वहीं स्वास्थ्य हेल्थ सेंटर मैक्लुस्कीगंज में आनेवाले मरीजों, गर्भवती महिलाओं सहित नवजातों को भी बिजली की समस्या की मार झेलनी पड़ रही है. जनप्रतिनिधियों को बिजली विभाग की लापरवाही से अवगत कराया गया है, लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है. उधर जानकारी लेने के लिए जब उक्त विभाग के कर्मियों को फोन किया जाता है तो कम सप्लाई का हवाला देकर फोन काट देते हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










