रातू में मारपीट, दो भाई घायल
Author Chandrashekhar upadhey
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सुंडील गांव में गुरुवार शाम एक युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है.
विज्ञापन
रातू.
थाना क्षेत्र के सुंडील गांव में गुरुवार शाम एक युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है. पीड़ित विवेक कुमार सिंह (29) ने थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 30 अप्रैल की शाम करीब पांच बजे घर लौट रहे थे, तभी उनके गेट के सामने कुछ लोग गाड़ी खड़ा कर दिये थे. गाड़ी हटाने को कहने पर आनंद काशी, धनीश काशी, पूरन काशी, अजय कुमार सहित 10-12 अज्ञात लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया. शोर सुनकर उनका भाई अभिषेक कुमार सिंह बाहर आया तो उसके साथ भी मारपीट की गयी. मारपीट में विवेक की आंख और सीने में तथा अभिषेक के हाथ-पैर और कमर में चोट आयी हैं. पीड़ित ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










