बारात में विवाद, चली गोली, एक घायल
Published by :CHANDRASHEKHAR UPADHEY
Published at :02 May 2026 9:20 PM (IST)
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में आपसी विवाद ने दो अलग-अलग घटनाओं में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाये हैं.
विज्ञापन
रातू.
थाना क्षेत्र में आपसी विवाद ने दो अलग-अलग घटनाओं में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाये हैं. घटना पहली मई की रात की है. एतवार बाजार निवासी अंकित सिंह और काठीटांड़ निवासी सन्नी सिंह ने आरोप लगाया कि झखराटांड़ में बारात के दौरान नैतिक सिंह, रवि सिंह, राजा शर्मा, सुमित सिंह, शाहिल गुप्ता और राहुल बिहारी ने सुलह के बहाने ललित ग्राम बुलाकर लाठी-डंडे व अवैध हथियार से हमला किया, जिसमें अंकित सिंह का हाथ टूट गया. वहीं दूसरी ओर केशवनगर निवासी राहुल सिंह ने रात की घटना में अंकित सिंह, विनीत सिंह, हनी सिंह, अनुराग, मनीष तिर्की, कृश शाह और सन्नी सिंह सहित अन्य पर मारपीट और गोली चलाने का आरोप लगाया है. राहुल के अनुसार कार से आये आरोपियों ने जमकर मारपीट की व अंकित सिंह ने गोली चलायी. गोली उनके कान को चीरते हुए निकल गयी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










