लापुंग में पुल का गार्डवाल बारिश में ढहा

Updated:
विज्ञापन
लापुंग में पुल का गार्डवाल बारिश में ढहा

रांची जिले के लापुंग प्रखंड स्थित पोला नदी टोली गांव में करोड़ों रुपये की लागत से हाल ही में निर्मित पुल का गार्डवाल हल्की बारिश में उदघाटन से पूर्व ढह गया.

विज्ञापन

लापुंग.

रांची जिले के लापुंग प्रखंड स्थित पोला नदी टोली गांव में करोड़ों रुपये की लागत से हाल ही में निर्मित पुल का गार्डवाल हल्की बारिश में उदघाटन से पूर्व ढह गया. ग्रामीणों के अनुसार पुल का निर्माण कुछ माह पूर्व ही पूरा हुआ था. इसके बन जाने से इलाके के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिली थी. लेकिन पहली ही बारिश में गार्डवाल के धंस जाने से लोगों में नाराजगी और चिंता बढ़ गयी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि तेज बारिश हुई तो पुल से जुड़ी पक्की सड़क भी धंस सकती है. जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो सकता है. ग्रामीणों ने बताया कि हाल ही में हुई थोड़ी देर की बारिश भी पुल के गार्डवाल को नहीं झेल पाया, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठना स्वाभाविक है. उनका कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद इतनी जल्दी गार्डवाल का ढहना लापरवाही और घटिया निर्माण का संकेत है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषी इंजीनियर व संवेदक पर कार्रवाई करने और पुल की जल्द मरम्मत सुनिश्चित करने की मांग की है.

विज्ञापन
Pawan Kumar Sahu

लेखक के बारे में

By Pawan Kumar Sahu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola