ePaper

Transfer Posting News: झारखंड के कई आईएएस अधिकारी इधर से उधर, नितिन मदन कुलकर्णी के ट्रांसफर आदेश रद्द

Updated at : 29 Aug 2024 10:52 PM (IST)
विज्ञापन
ias transfer posting dr nitin madan kulkarni

झारखंड में आईएएस अफसरों की ट्रांसफर पोस्टिंग.

Transfer Posting News: झारखंड के कई प्रशासनिक पदाधिकारियों का तबादला हो गया है. डॉ नितिन मदन कुलकर्णी को कृषि विभाग का सचिव बनाने का आदेश वापस ले लिया गया है.

विज्ञापन

Transfer Posting News: झारखंड में कई आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया है. कुछ पदाधिकारियों के ट्रांसफर को रोक भी दिया गया है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है.

राज्यपाल के प्रधान सचिव बने रहेंगे डॉ नितिन मदन कुलकर्णी

गुरुवार की रात को जारी की गई इस अधिसूचना के मुताबिक, भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डॉ नितिन मदन कुलकर्णी, जिन्हें कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया था, के बारे में कहा गया है कि वह पहले की तरह राज्यपाल के प्रधान सचिव बने रहेंगे.

विप्रा भाल का ट्रांसफर आदेश भी सरकार ने लिया वापस

उनकी जगह झारखंड के राज्यपाल के प्रधान सचिव के पद पर पदस्थापित की गईं विप्रा भाल के ट्रांसफर को भी रद्द कर दिया गया है. वह सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग की सचिव बनी रहेंगी. उनके पास वाणिज्य-कर विभाग और झारखंड कम्युनिकेशन नेटवर्क लिमिटेड रांची के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी का भी प्रभार था. उन्हें राज्यपाल का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया था, लेकिन इस आदेश को वापस ले लिया गया है.

विप्रा को झारखंड कम्युनिकेशन लिमिटेड रांची का अतिरिक्त प्रभार

विप्रा भाल के बारे में कहा गया है कि वह पहले की तरह सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग की सचिव बनी रहेंगी. उनके पास झारखंड कम्युनिकेशन नेटवर्क लिमिटेड रांची का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा.

डॉ अमिताभ कौशल बने वाणिज्य-कर विभाग के सचिव

पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत वर्ष 2001 बैच के आईएस ऑफिसर डॉ अमिताभ कौशल को वाणिज्य-कर विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है. वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव अबुबकर सिद्दीकी पी को अपने कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

झारखंड में कितने आईएएस की हुई ट्रांसफर-पोस्टिंग

झारखंड के 4 आईएएस अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की अधिसूचना आज जारी की गई. दो अफसरों के ट्रांसफर का आदेश वापस ले लिया गया है. दो आईएएस अफसरों की पोस्टिंग की गई है.

झारखंड के किन 2 आईएएस का ट्रांसफर हुआ रद्द

डॉ नितिन मदन कुलकर्णी और विप्रा भाल के ट्रांसफर आदेश को रद्द कर दिया गया है. डॉ कुलकर्णी को कृषि विभाग का सचिव बनाया गया था. अब कहा गया है कि वह राज्यपाल के प्रधान सचिव बने रहेंगे. वहीं, विप्रा भाल, जो राज्यपाल की प्रधान सचिव बनाई गईं थीं, से कहा गया है कि वह पहले की तरह सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग की सचिव रहेंगीं.

Also Read

झारखंड के पांच जिलों के SP समेत 10 IPS की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अंजनी अंजन बने ACB के SP

Transfer Posting News: झारखंड सरकार ने बड़ी संख्या में किया अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें किन्हें कहां मिली पोस्टिंग

Transfer-Posting News: विधानसभा चुनाव से पहले थोक में ट्रांसफर पोस्टिंग की लिस्ट तैयार

झारखंड में 40 अफसरों की हुई ट्रांसफर पोस्टिंग, इन अधिकारियों के वेतन में हुई बढ़ोतरी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola