ePaper

Train News: रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए खुशखबरी, ओडिशा जाने वाले यात्री होंगे परेशान

Updated at : 02 Mar 2024 8:31 AM (IST)
विज्ञापन
ranchi patna vande bharat express stoppage at jahanabad station bihar

बिहार के जहानाबाद स्टेशन पर रुकेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन.

Vande Bharat Train News: वंदे भारत एक्सप्रेस से जहानाबाद जाने वालों के लिए खुशखबरी है. यह ट्रेन अब हर दिन सुबह-शाम जहानाबाद में रुकेगी.

विज्ञापन

Vande Bharat Train News: बिहार और झारखंड के बीच चलने वाली एकमात्र वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों के लिए खुशखबरी है. वहीं, झारखंड से ओडिशा जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा. ओडिशा और झारखंड के बीच चलने वाली कम से कम दो ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है.

1 मार्च से जहानाबाद स्टेशन पर रुकेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी ने शुक्रवार (1 मार्च 2024) को यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि 22349/22350 पटना–रांची–पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का बिहार के जहानाबाद स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव होगा.

पटना-रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस पर रेलवे ने लिया है ये फैसला

मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया कि रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधा के लिए 22349/22350 पटना–रांची–पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का दानापुर मंडल के जहानाबाद स्टेशन पर अगले आदेश तक प्रायोगिक ठहराव सुनिश्चित किया है.

Also Read : रांची-हावड़ा के बाद पुरी व बनारस के लिए भी चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, इन परियोजनाओं पर भी काम कर रहा रेलवे

सुबह 7:34 बजे जहानाबाद पहुंचेगी ट्रेन, 7:36 पर होगी रवाना

उन्होंने बताया कि 22349 पटना–रांची वंदे भारत एक्सप्रेस 1 मार्च 2024 से जहानाबाद स्टेशन पर सुबह 7:34 बजे आएगी. यहां 2 मिनट के ठहराव के बाद यह ट्रेन 07:36 बजे प्रस्थान करेगी.

रात में 9:25 बजे रांची से जहानाबाद पहुंचेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

वापसी में 22350 रांची–पटना वंदे भारत एक्सप्रेस 1 मार्च 2024 से जहानाबाद स्टेशन पर रात 21:25 बजे पहुंचेगी और 2 मिनट रुकने के बाद 21:27 बजे प्रस्थान करेगी. अन्य सभी स्टेशनों पर ट्रेन का टाइम-टेबल पहले की तरह ही रहेगा.

Also Read : झारखंड को मिली वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, पीएम मोदी ने ऑनलाइन दिखायी हरी झंडी, रांची से पटना हुई रवाना

झारखंड की ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

इधर, रांची रेल मंडल के हटिया–ओरगा रेलखंड पर महाबुआंग स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम होगा, जिसकी वजह से कई ट्रेनें प्रभावित होंगी. प्रभावित होने वाली ट्रेनों की पूरी लिस्ट यहां देखें.

2 से 5 मार्च तक रद्द रहेंगी ये ट्रेनें

  • 18175/18176 हटिया- झारसुगुड़ा-हटिया मेमू एक्सप्रेस ट्रेन 2 मार्च 2024 से 5 मार्च 2024 तक रद्द रहेगी.
  • 08149/08150 हटिया–राउरकेला–हटिया पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 2 मार्च 2024 से 5 मार्च 2024 तक रद्द रहेगी.

ट्रेन के प्रस्थान समय में परिवर्तन

  • 18452 पुरी–हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस 4 मार्च 2024 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय से 2 घंटे देर से पुरी से प्रस्थान करेगी.
विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन