ePaper

Ranchi News: हजारीबाग डिटेंशन सेंटर से तीन बांग्लादेशी फरार

Updated at : 10 Jun 2025 12:33 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News: हजारीबाग डिटेंशन सेंटर से तीन बांग्लादेशी फरार

जेपी केंद्रीय कारा परिसर स्थित डिटेंशन सेंटर से तीन बांग्लादेशी नागरिक शनिवार की देर रात फरार हो गये.

विज्ञापन

रांची/हजारीबाग. जेपी केंद्रीय कारा परिसर स्थित डिटेंशन सेंटर से तीन बांग्लादेशी नागरिक शनिवार की देर रात फरार हो गये. इनमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं. फरार बांग्लादेशियों की पहचान रीना खान उर्फ रीना देवी (29 वर्ष, पिता- इस्लाम खान, निवासी- गाजीपुर, ढाका), नीपा अख्तर खुशी (24 वर्ष, पिता- मो कासिम, निवासी- चट्टग्राम) और मो नजमुल हंग (22 वर्ष, पिता- मो इनीत हंग, निवासी- मुरलीगंज बेगरहाट) के रूप में की गयी है.

एसपी ने ली जानकारी

फरारी की जानकारी सोमवार सुबह डिटेंशन सेंटर में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंजनी अंजन को दी. सूचना मिलते ही एसपी मौके पर पहुंचे और डिटेंशन सेंटर का निरीक्षण किया. पूछताछ में सामने आया कि तीनों बंदी कमरे की छत पर लगी एसबेस्टस शीट को हटाकर फरार हुए हैं. डिटेंशन सेंटर में तैनात कर्मियों के अनुसार रीना खान को चार फरवरी 2022 को जामताड़ा जेल से लाया गया था. नीपा अख्तर को 28 सितंबर 2024 को रांची के होटवार जेल से हजारीबाग लाया गया था. वहीं, मो नजमुल हंग को 1 मार्च 2025 को दुमका जेल से डिटेंशन सेंटर भेजा गया था.

:::::::::::: :::::::::: ::::::::::::

छह पुलिसकर्मी थे तैनात, सभी बरामदे में सो रहे थेबांग्लादेशी नागरिकों की सुरक्षा के लिए डिटेंशन सेंटर में छह पुलिसकर्मी (तीन पुरुष व तीन महिला) तैनात थे. सभी सुरक्षाकर्मी रात में डिटेंशन सेंटर के बाहर बरामदे में सो रहे थे. सोमवार सुबह जब सुरक्षाकर्मियों ने कमरे का दरवाजा खोला तो तीनों विदेशी नागरिक वहां से गायब थे.

::::::::::::: ::::::::::::::::::::: :::::::::::::::

क्या कहते हैं डीसीडिटेंशन सेंटर से तीन बांग्लादेशियों के फरार होने की जानकारी मिली है. इस घटना की जांच-पड़ताल एसपी अंजनी अंजन कर रहे हैं.

शशि प्रकाश सिंह, डीसी, हजारीबाग………… …………….क्या कहते हैं एसपीडिटेंशन सेंटर से तीन बांग्लादेशी गायब हैं. इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है. फरार बांग्लादेशियों को पकड़ने के लिए संयुक्त कमेटी का गठन किया गया है. सभी थाना और समीपवर्ती जिला को इसकी सूचना दी गयी है. सभी थाना को निर्देश दिया गया है कि जिला से बाहर जानेवाले सभी मार्गों में वाहन चेकिंग अभियान चलायें.

अंजनी अंजन, एसपी, हजारीबाग

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT GOPAL JHA

लेखक के बारे में

By PRABHAT GOPAL JHA

PRABHAT GOPAL JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola