Crime News : विद्यालय के ऑफिस का ताला तोड़कर सामान चोरी

Updated:
विज्ञापन

करमटोली स्थित राजकीय मध्य विद्यालय की घटना

विज्ञापन

रांची. करमटोली स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के ऑफिस का ताला तोड़कर चोरों ने सामान की चोरी कर ली. कई सामान को क्षतिग्रस्त भी कर दिया. घटना को लेकर स्कूल की प्रधानाध्यापिका सुफिया खातून ने अज्ञात चोरों के खिलाफ लालपुर थाना में केस दर्ज कराया है. उन्होंने बताया है कि ऑफिस का ताला टूटा हुआ था व अंदर सामान बिखरे पड़े थे. इसके पूर्व भी स्कूल परिसर में कई बार चोरी की घटना हो चुकी है. जिसकी सूचना पुलिस को दी जा चुकी है. लेकिन चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है. चोरी की घटना से बच्चों के पठन-पाठन का काम सुचारु नहीं हो पा रहा है.

अलमीरा से जेवरात की चोरी, नौकरानी पर संदेह

रांची. कोतवाली थाना क्षेत्र के रेडियम रोड स्थित त्रिकुटी अपार्टमेंट के 501 नंबर फ्लैट के अलमीरा से करीब 13 लाख रुपये के जेवरात की चोरी हो गयी. घटना को लेकर कृष्णानंद ठाकुर ने कोतवाली थाना में केस दर्ज कराया है. उन्होंने चोरी की घटना को अंजाम देने का संदेह अपनी नौकरानी बुढ़मू निवासी सुबायसो देवी उर्फ अनिता देवी पर जताया है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. शिकायतकर्ता के अनुसार अलमीरा से 75 ग्राम वजन की चार पीस सोने की चेन, 65 ग्राम वजन का तीन पीस सोने का कंगन, एक हीरे की अंगूठी और चांदी की कटोरी की चोरी हुई है. अनिता देवी अंतिम बार 15 जनवरी को काम करने आयी थी. लेकिन अब अलमीरा चेक के दौरान चोरी की जानकारी मिली.

घर का दरवाजा तोड़कर चोरी का प्रयास

रांची. नगड़ाटोली अन्नपूर्णा चौक निवासी नवीन कुमार ने लालपुर थाना में केस दर्ज कराया है. उन्होंने पुलिस को बताया है कि 28 जनवरी को दो लोग उनके घर के दूसरे मंजिल पर स्थित बेडरूम का दरवाजा तोड़कर चोरी का प्रयास कर रहे थे. जब आवाज सुनकर पत्नी जागी, तब दोनों भाग निकले.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola