सत्य सनातन सेवा ट्रस्ट ने गरीब कन्या का कराया विवाह
Published by : DINESH PANDEY Updated At : 22 Apr 2026 7:27 PM
राय कोलियरी स्थित शिव मंदिर प्रांगण में गरीब परिवार की कन्या का विवाह संपन्न कराया गया.
खलारी. सत्य सनातन सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में राय कोलियरी स्थित शिव मंदिर प्रांगण में गरीब परिवार की कन्या का विवाह संपन्न कराया गया. बचरा विशुझापा निवासी राजा भुइयां की पुत्री सोनिया कुमारी का विवाह नारायण धोड़ा खलारी निवासी गुलाब भुइयां के पुत्र सूरज भुइयां के साथ सम्पन्न हुआ. विवाह समारोह का संपूर्ण प्रबंधन ट्रस्ट के सदस्यों एवं स्थानीय समाजसेवियों के सहयोग से किया गया. इस दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं, पूजा-पाठ, भोजन, वस्त्र एवं अन्य सामग्री ट्रस्ट द्वारा उपलब्ध करायी गयी. जिससे दोनों परिवारों को आर्थिक रूप से किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा. ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग की सहायता करना तथा सनातन परंपराओं को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करना है. मौके पर शंकर सिंह चेरो, राजकुमार बाबू, मनोज कुमार, संजय शुक्ला, बिनोद विश्वकर्मा, दीपक वर्मा, मुकेश राणा, गुड्डू सिंह, छोटन हिन्दू, संजय प्रसाद, गुड्डू शर्मा, रोशन गुप्ता, अर्जुन सिंह, अमितराज पाण्डेय, सूरज सिंह, शक्ति कुमार, बजरंगी, सुरेश महतो, रतन महतो, बुटन महतो, मुकेश कुमार उर्फ गुड्डू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










